सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट में फेरबदल हुआ. पब्लिक को वहां जाने की इजाजत नहीं थी. संडे को ये रोक हटा ली गई. तो शाम को इधर से करीब ढाई-तीन सौ लोग गए थे रिट्रीट सेरेमनी देखने. लेकिन दूसरी तरफ से गजब भीड़ आई थी. पाकिस्तानी हज्जारों की तादाद में आए थे. थोड़ी देर में दूसरी तरफ गरमा गरमी बढ़ी. पाकिस्तानी एंटी इंडिया नारे उछालने लगे. फिर और गरमी बढ़ी तो पत्थर मारने लगे इंडिया की लाइन की तरफ. भगदड़ मच गई. कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन है तो सीरियस बात न. इंडियन एक्सप्रेस की खबर की मुताबिक फिर हाई लेवल की फ्लैग मीटिंग हुई. BSF के बड़े अफसरों और पाकिस्तान के बड़े रेंजर्स में. उनको बताया कि तुम्हारी तरफ के छौंकड़ लोग ऐसा गंदा काम किए हैं. वो कहिन कि हम पता करते हैं कि क्या हुआ है. उनको कुछ अता पता है नहीं पत्थर चलाने के बारे में. तभी इतना उबल रहे हैं. हम अपनी तरफ से कश्मीर के भाई लोगों को भेज दिए न पत्थर मारने. तो कितनी फूट फाट होगी जिसका उनको अंदाजा भी नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी जवान ने कोहनी मारी तो इंडियन ने मुक्के बरसाए
अब पता चला इतने ज्यादा पाकिस्तानी वाघा बॉर्डर पर क्या करने आए थे
संडे की शाम बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में इधर से ढाई-तीन सौ लोग ही थे. उधर से तमाम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement













