लेकिन पाकिस्तान ने हमारे फौजी चंदू बाबूलाल चवन की वापसी के लिए इंकार कर दिया है. देखो इस बच्चे को वापस पाने के बाद उनके दिमाग में कुछ बदलता है कि नहीं.
एक और भटका हुआ संदिग्ध
ये आदमी राजस्थान में मिला है. बाड़मेर में बॉर्डर के पास चौहटन थाना इलाके में. धनाऊं गांव में घूम रहा था. इसको न अपने गांव का पता है न परिवार का. कभी पंजाब को अपना घर बता रहा है कभी हरियाणा. कुछ पागल सा दिख रहा है. लेकिन है तो संदिग्ध ही. भरोसा कइसे किया जाए. पूछताछ के बाद हाई एलर्ट हो गया है उधर. ये भी पढ़ें: दुआ कीजिए, चंदू बाबूलाल को भी उस पार कैद में ऐसा ही पाकिस्तानी अफसर मिला हो! सस्पेंस: भारतीय जवान चंदू बाबूलाल को पाकिस्तान ने कब पकड़ा?














