The Lallantop

इरफान के साथ फिल्म चाहती थी ये पाकिस्तानी लड़की, मिल गई

कहा था, इमरान हाशमी जैसे एक्टर्स के साथ काम नहीं करूंगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इरफान खान की नई पिक्चर आ रही है, एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ. डायरेक्ट करेंगे साकेत चौधरी, जो पहले 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्में बना चुके हैं. फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं हुआ है. इरफान के साथ जो पाकिस्तानी मोहतरमा इस फिल्म में होंगी, उनका नाम है सबा कमर. ज्यादातर हिंदुस्तानियों के लिए ये नाम नया है. लेकिन 32 साल की  सबा मशहूर पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स और ऐड फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं. पीटीवी पर 'जिन्ना के नाम' सीरियल में उन्होंने एक पॉलिटीशियन का किरदार निभाया था. 12957661_10154274260676487_1827089424442005400_o
कहा जाता है कि सबा को पहले भी बॉलीवुड में कई रोल ऑफर हुए. इसमें 'लव आज कल', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' और 'हिरोइन' में सेकेंड लीड का रोल शामिल था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. दलील दी कि वो इमरान हाशमी जैसे एक्टर्स के साथ काम नहीं करेंगी. लेकिन शाहरुख, रणबीर कपूर या इरफान खान होंगे तो उनको चलेगा.
11822488_10153808560891487_5071691691562654475_n तो उनको बॉलीवुड में अपने मन-मुताबिक फिल्म मिल गई है. फिल्म को दिनेश विजन और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement