The Lallantop

अब इस एक्ट्रेस को पाकिस्तान का रास्ता दिखा दिया गया

पहले फवाद खान और अब ये फनकार. 'रईस' में उनकी जगह किसी और को लिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
माहिरा खान
माहौल. बड़ा ही अहमियत रखता है, क्योंकि जब बना होता है तो किसी को आसमां छुआ देता है तो किसी को जमीन पर धड़ाम कर देता है. उड़ी हमले के बाद भी कुछ माहौल बना है. सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तानी बौखला गए. दोनों देशों का माहौल बदला तो इंडिया में पाकिस्तानी फनकारों पर पाबंदी लगने लगी तो पाकिस्तान में हिंदी फिल्मों को बैन कर दिया गया. अब जो खबर है वो ये है कि माहिरा खान को 'रईस' फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 'रईस' शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का नाम है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS) का नाम सुना है, वो लगातार पाकिस्तानी एक्टर्स को बॉलीवुड और देश से निकालने का झंडा उठाए हुए है.. कई नेता और मीडिया वाले भी पाकिस्तानी फनकारों पर पाबंदी के हिमायती हैं. बॉलीवुड के कई कलाकार भी नहीं चाहते कि पाकिस्तानी एक्टर्स यहां काम करें. वजह उड़ी हमला है. पहले फवाद खान को लेकर बवाल मचा और अब इंडियन फिल्म मेकर्स पर इतना प्रेशर बन गया है कि उन्हें अपनी फिल्मों से पाकिस्तानी फनकारों को निकालना पड़ रहा है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है शाहरुख़ खान की 'रईस' फिल्म की एक्ट्रेस माहिरा खान का. mahira डीएनए के मुताबिक फिल्म मेकर्स ने बताया है 'प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के लिए यह बहुत ही मुश्किल फैसला था. उड़ी अटैक के बाद से ही उनपर इस एक्ट्रेस को रिप्लेस करने का प्रेशर बना हुआ था. ऐसे हालात बन गए हैं कि किसी भी पाकिस्तानी एक्टर के साथ शूट करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में लोगों ने एडवाइस दी कि इस फिल्म की शूटिंग देश से बाहर दुबई में की जा सकती है, लेकिन यह पॉसिबल नहीं था. शॉकिंगली इस वजह से माहिरा को इस फिल्म से हटा दिया गया है.' रईस फिल्म की टीम को अब दो हफ्ते के अंदर नई एक्ट्रेस को तलाशना पड़ेगा. ऐसे में रईस फिल्म आगे भी टल सकती है. माहिरा ने पाकिस्तानी सीरियल से अपनी पहचान बनाई. 'हमसफर' और 'सदके तुम्हारे' सीरियल में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म रईस से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. मगर माहौल ने अरमानों पर पानी फेर दिया. इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही देशों में फैन फॉलोविंग ठीक-ठाक है. उनके फैन के लिए तो ये खबर किसी शॉकिंग से कम नहीं है. फ़िलहाल फैन तो सिर्फ ये ही सोच सकते हैं कि 'भैया ये दीवार टूटती काहे नहीं.'

ये खबर द लल्लनटॉप से जुड़े आदित्य प्रकाश ने लिखी है 

Advertisement

ये भी पढ़ें

फ़वाद ने चुप्पी तोड़ी और दोनों तरफ बहुतों की बोलती बंद कर दी, अमन जिंदाबाद!

क्या फवाद खान ने सच में कहा, इंडियंस का दिल छोटा होता है?

पाकिस्तानियों को भगाने वालों, सेंधा नमक चाटना भी छोड़ दो!

 

Advertisement
Advertisement