मसीहा औरत की कोशिश के बावजूद नहीं बचा पेंगोलिन
सिक्योरिटी गार्ड ने पेंगोलिन पर दागी 5 गोली. पाकिस्तानी औरत की फेसबुक पोस्ट से लोग मदद को आगे आए थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक एनीमल होता है पेंगोलिन. कहते हैं बहुत इंटेलिजेंट और एक्सट्राऑर्डनरी एनीमल होता है ये पेंगोलिन. तो हुआ यूं कि पाकिस्तान के कराची में रविवार को एक सिक्योरिटी गार्ड ने इसी पेंगोलिन के पांच गोलियां मार दी. लेकिन एक भली औरत नुवेरा नसीर शेख वहीं से गुजर रही थी. फौरन 'एक्टिवता' दिखाते हुए पेंगोलिन को बचाने के लिए लिखी फेसबुक पोस्ट. लेकिन पेंगोलिन की जान नहीं बच पाई.
[facebook_embedded_post href="https://facebook.com/nuveraimen/posts/10208438316024950/"] नुवेरा ने पेंगोलिन की तस्वीरें लेकर उन्हें फेसबुक पर पोस्ट कर दिया. और लोगों से पूछा कि मैं इस पेंगोलिन की मदद कैसे कर सकती हूं. बस फिर क्या था. लोगों ने फेसबुक पोस्ट धड़ल्ले से शेयर करनी शुरू की. पाकिस्तान एनीमल वेलफेयर सोसाइटी की नजर पड़ी. फौरन वहां डॉक्टर भेजा गया. पेंगोलिन का इलाज हुआ. जान बची. तो लाखो पाय. थैंक्यू वाला एक फेसबुक पोस्ट फिर नजर आय. हालांकि ये थैंक्यू ज्यादा देर तक नहीं रह गया. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/nuveraimen/posts/10208439153245880/"]
Advertisement













