The Lallantop

'आधा इंसान, आधी लोमड़ी' बतावे पाकिस्तानियों का फ्यूचर!

तर्क तलाशने वाले पाकिस्तान चले जाएं. पर ये वीडियो देखकर जाना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आगरा में ताज महल है. लोग घूमने जाते हैं तो प्यार की निशानी मानते हैं. एक मुमताज महल पाकिस्तान के कराची में भी है. पर ये प्यार नहीं, कुछ कुछ बकलोली से भरा है. कराची के चिड़ियाघर में मुमताज महल उस जगह का नाम है, जहां आधा इंसान और आधी लोमड़ी का 'एक धड़' पब्लिक को इंटरटेन कर रहा है.
लोग चिड़ियाघर के इस मुमताज महल में आते हैं. इस नमूने को देखते हैं. भीड़ लगती है. लोग कहते हैं कि ये भविष्य भी बताता है. पहली नजर में लोमड़ी का धड़ और एक औरत का सिर दिखता है. लेकिन असलियत ये नहीं, जो दिखती है. दरअसल ये एक बंदा है और औरत का लिबास पहने रहता है. एक बॉक्स के ऊपर इस औरत के पहनावे वाले बंदे का सिर और लोमड़ी का शरीर दिखता है, जो कि एक मरी हुई लोमड़ी की लाश है. इस बंदे का शरीर बॉक्स के अंदर रहता है. ऊपर से सिर्फ बंदे का सिर और लोमड़ी का धड़ ही नजर आता है.
यू-ट्यूब में साल 2014 में अपलोड किए कई वीडियो है इस मुमताज महल के. फिलहाल इस चिड़ियाघर में ये बंदा अब भी देखने को मिलता है या नहीं, इस बारे में कोई इंफॉर्मेशन नहीं है. बीते कुछ दिनों से ये वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से शेयर हो रहे हैं. मुमताज महल में लोगों के अटरेक्शन का सेंटर बना ये बंदा कहता है,

'जिंदगी बहुत छोटी है. लोग यहां आते हैं. मिलते हैं. खुश होकर लौट जाते हैं. मुझे उन्हें खुश देखकर खुशी मिलती है.'

Advertisement
देखिए मुमताज महल का ये वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=JQTsR41id6c

Advertisement
Advertisement