The Lallantop

Global Terrorism Index: पाकिस्तान 'आतंकवाद से सबसे ज्यादा पीड़ित' देश बना

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आई है. पाकिस्तान इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. यानी पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाने वाला देश अब इसका सबसे बड़ा शिकार है. पाकिस्तान में साल 2025 में पिछले एक दशक में आतंकवाद से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का इसमें बड़ा योगदान है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित देशों की लिस्ट में टॉप पर है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट में पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश के रूप में शीर्ष स्थान पर रहा, जहां 2025 में आतंकी घटनाओं और मौतों में वृद्धि हुई है।
  • पाकिस्तान में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं का प्रमुख कारण तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमलों में तेजी और देश के साउथ वेस्टर्न व नॉर्थ वेस्टर्न इलाकों में अस्थिरता है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार भारत आतंकी हमलों में कमी के साथ बेहतर स्थिति में है, जबकि पाकिस्तानी आतंकवाद की बढ़ोतरी से क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियाँ और बढ़ सकती हैं।

आतंकवाद को स्टेट स्पॉन्सर्ड पॉलिसी के तौर पर इस्तेमाल करने वाला पाकिस्तान अब इसका सबसे बड़ा शिकार है. आतंकवाद के सहारे पड़ोसियों को चोट देने की रणनीति अब उसको ही लहूलुहान करने लगी है. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2026 के आंकड़े सामने आए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान टॉप पर है. यानी आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश. पड़ोसी देश ने लिस्ट में बुर्किना फासो को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में पूरी दुनिया में आतंकी घटनाएं और इनसे होने वाली मौतों में कमी आई है. लेकिन पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. पाकिस्तान में साल 2025 में पिछले एक दशक में आतंकवाद से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है. तहरीक-ए-तालिबान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का इसमें बड़ा योगदान है. इन दोनों संगठनों ने सरकार के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं.

GTI की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ वेस्टर्न पाकिस्तान में बलूचिस्तान और नॉर्थ वेस्ट में खैबर पखतूनख्वा आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं. साल 2025 में पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में से 74 प्रतिशत इन्हीं इलाकों में हुए हैं. वहीं आतंकी घटनाओं में जान गंवाने वालों में से 67 प्रतिशत भी इन्हीं इलाकों से हैं.

Advertisement

GTI रिपोर्ट की मानें तो इस्लामिक स्टेट दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है. दूसरे नंबर पर जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमन (JNIM) है. वहीं तहरीक-ए-तालिबान (TTP) दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है.

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2026 की रैंकिंग में भारत 13वें स्थान पर है. साउथ एशिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद भारत तीसरे नंबर है. GTI रिपोर्ट में आतंकवाद से निपटने में भारत के प्रयासों की तारीफ की गई है. भारत में पिछले साल की तुलना में आतंकवादी हमलों में 43 प्रतिशत की कमी आई है. जबकि आतंकवाद से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घटा है.

पाकिस्तान छोड़ बाकी पड़ोसियों का हाल अच्छा
रिपोर्ट में सबसे पॉजिटिव आंकड़े भारत के दूसरे पड़ोसियों से आए हैं. बांग्लादेश और नेपाल ने भारत की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. बांग्लादेश में आतंकी हमलों में 100 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं नेपाल में लगातार तीसरे साल एक भी आतंकी घटना दर्ज नहीं हुई है.अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई है. वह अब GTI रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है. 

Advertisement

वीडियो: पाकिस्तान खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर सुनील गावस्कर ने काव्या मारन को सुनाया?

Advertisement