बाढ़ से जूझ रहे बिहार के सारण जिले में राहत सामग्री बांटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री का एक पैकेट 58 साल के शख्स के सिर पर गिर गया. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो राहत सामग्री लेने जा रहे थे. उसी समय ये हादसा हुआ. उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी. राहत सामग्री बांटे जाने के दौरान एक अन्य महिला के घायल होने की भी खबर सामने आई है.
हेलीकॉप्टर से 5 किलो का राहत पैकेट सिर पर गिरा, फिर छाती पर, बुजुर्ग की मौके पर मौत
बिहार के सारण में बाढ़ पीड़ितों के लिए हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे राहत पैकेट की चपेट में आने से 58 साल के अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई. इसी दौरान एक टिन शेड उड़ने से एक महिला और उसके दो बच्चे भी घायल हो गए.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार, 2 अक्टूबर की अमनौर थाना इलाके के परशुरामपुर गांव की है. पुलिस ने मृत शख्स की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में की है. उनके बेटे अविनाश प्रताप सिंह ने कहा कि हेलीकॉप्टर राहत सामग्री को थोक में गिरा रहा था. इसी दौरान एक पैकेट उनके पिता के सिर से टकराया. इससे वो जमीन पर गिर गए. तभी एक और पैकेट उनके सीने पर आकर गिरा. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इन पैकेटों का वजह 5 किलो तक बताया जा रहा है. अमनौर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने अनिल के मौत की पुष्टि की है.
महिला भी घायलइसी गांव में ऐसी ही एक और घटना हुई. दरअसल, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर राहत पैकेट नीचे गिरा रहा था. लोगों तक पैकेट को ठीक से पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर काफी नीचे-नीचे उड़ रहा था. हेलीकॉप्टर के पंखे के जोर से एक टिन शेड उड़ गया और छत पर खड़ी एक महिला और उसके दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए. तीनों बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए छपरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला की पहचान 45 साल की विमला देवी के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ेंः जंगल में पेड़ों की छाल कौन उतार रहा? 2500 से ज्यादा पेड़ों के 'मरने' का खतरा
बाढ़ की चपेट में बिहारबता दें कि नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से गंडक नदी उफान पर है. इससे सारण समेत बिहार के 6 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं और मुख्य मार्गों से कट गए हैं. सड़कों पर पानी भरा है, जिससे यातायात ठप है. बिहार सरकार बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रही है. सूखे राशन और भोजन के पैकेट गिराने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है.
वीडियो: सलमान खान का 'मॉन्स्टर' वाले रोल का राज़ खुला! फिल्म में दिखेगी सनक की भरमार?












