The Lallantop

PM Modi ने की देश के बहादुर बेटे से बात, कैप्टन स्मित ने बताया खौफनाक पलों में किसने दी हिम्मत!

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर पूरा देश गर्व कर रहा है. फिलहाल वह UAE के एक अस्पताल में भर्ती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे वीडियो कॉल पर बात की. UAE में भारत के राजदूत ने भी उनसे मुलाकात की है.

Advertisement
post-main-image
भारतीय राजदूत कैप्टन स्मित मच्छार से मिलने अस्पताल पहुंचे. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कैप्टन स्मित मच्छार, जिन पर फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हमलावर ने धारदार हथियार से हमला किया था, का इलाज अबू धाबी के अस्पताल में चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत की।
  • यह हमला 30 सितंबर को हुआ जब फ्लाईदुबई के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन मच्छार पर हमला किया था, जिसका मकसद फ्लाइट को क्रैश कराना था, लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे रोका।
  • कैप्टन मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री और भारतीय अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई, और उनकी सेहत में सुधार को लेकर UAE के अस्पताल तथा दूतावास ने जानकारी साझा की।

फ्लाईदुबई फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज अबू धाबी में चल रहा है. शुक्रवार (2 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बातचीत की. पीएम ने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है. इस दौरान मच्छार मुस्कुराते नजर आए. कैप्टन स्मित ने उन खौफनाक पलों में भी हिम्मत नहीं हारने के सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं देश से दूर हूं लेकिन अपनी संस्कृति नहीं भूला हूं. 

Advertisement

प्रधानमंत्री और पायलट स्मित के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैप्टन की बहादुरी की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि आपने भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है. इस पर जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि मुझे हनुमान जी ने बचाया है. मैं लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था. इस दौरान उन्होंने पीएम को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि मुझे बहुत सारी चोटें लगी थीं. लेकिन मैंने खुद से कहा कि कुछ भी करके कॉकपिट का दरवाजा खोलना है. मुझे यह करना ही होगा.

Advertisement

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल उनसे मिलने पहुंचे. मित्तल ने मच्छार के परिवार से भी मुलाकात की. उन्होंने भारतीय पायलट को भारत का बहादुर बेटा बताया. दीपक ने पायलट की सेहत के बारे में जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि पायलट अब ठीक हो रहे हैं. साथ ही अपने परिवार के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे हैं.

मच्छार से मिले भारतीय राजदूत

भारतीय राजदूत गुरुवार, 1 अक्टूबर को कैप्टन स्मित से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पायलट की तबीयत के बारे में जानकारी दी. मित्तल ने कहा कि पायलट ने एक मिसाल कायम की है. उन्होंने एक बड़ी त्रासदी को टालकर मानवता की अनोखी सेवा की है. राजदूत ने कहा, 

‘मैं अभी UAE के एक अस्पताल में पायलट और उनके परिवार से मिला. अब उनकी हालत ठीक और स्थिर है. उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी और राहत मिली है. वह बातचीत भी कर रहे हैं. कैप्टन को थोड़ी तकलीफ है, लेकिन उनका इलाज अच्छा चल रहा है.’

Advertisement

इंटरव्यू में भारतीय राजदूत ने बताया कि मच्छार का परिवार उनके लिए काफी परेशान था. वे सभी उनसे मिलना चाह रहे थे. UAE के अधिकारियों की मदद से उनकी मुलाकात कराई गई. अब वे सभी बहुत खुश हैं. दीपक ने बताया,

‘परिवार भी बहुत खुश है और राहत महसूस कर रहे हैं. कैप्टन ने उनके साथ समय बिताया. वह भी काफी राहत महसूस कर रहे थे. वह परिवार वालों से बातचीत करते हुए खुश थे.’

UAE में भारत की एम्बेसी के एक्स पेज से भी मच्छार के सेहत के बारे में जानकारी दी गई. एम्बेसी ने एक्स पर लिखा,

‘राजदूत दीपक मित्तल ने कैप्टन स्मित मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की. कैप्टन मच्छार की सेहत अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. दूतावास लगातार उनकी देखभाल और तबीयत को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है.’

India In UAE
एम्बेसी का पोस्ट.
  

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से बात की है. कैप्टन ने पीएम को फ्लाइट में हुए हादसे के अनुभव के बारे में बताया. साथ ही बताया कि उन्हें हमले के वक्त कहां से हिम्मत मिली. पीएम मोदी ने मच्छार के बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.  

ANI
 पीएम ने मच्छार से की बात.
भारतीय कैप्टन पर हमला

दरअसल, बुधवार, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट के को- पायलट ने कैप्टन मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इसके बाद उन्हें सऊदी अरब के तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए अबू धाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

यह भी पढें: Flydubai फ्लाइट के बाकी 'हीरो', प्लंबर, बैंकर, बिजनेसमैन, डेंटिस्ट और एक टीवी सीरीज

हमलावर पायलट ओमान का नागरिक है. आरोपी फ्लाइट को क्रैश कराने की कोशिश कर रहा था. लेकिन कैप्टन मच्छार और अन्य पैसेंजर्स ने उसे ऐसा करने से रोक लिया.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: Flydubai के कॉकपिट में हमलावर पर कैसे काबू पाया गया?

Advertisement