The Lallantop

'नहीं गिर रहा हूं सर...' कहते हुए 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी, दो टुकड़ों में बंट गया शरीर

Noida: एक शख्स ने Supernova Building के 43 वें माले से कूदकर जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजहों की जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
शख्स ने सुपरनोवा सोसाइटी के 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नोएडा के सेक्टर-94 में संभव जैन ने सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।
  • संभव जैन पर काफी कर्ज होने और मानसिक तनाव में होने की वजह से वह आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले लापता थे और उन्होंने अपने पिता को वॉट्सऐप पर संदेश भी भेजा था।
  • पुलिस ने मामले में फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की है, जबकि परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

नोएडा के सेक्टर-94 में एक शख्स ने सुपरनोवा सोसाइटी के 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि मृतक पर काफी कर्ज था. इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिवार को भी सूचना दे दी है. घटना शनिवार, 3 अक्टूबर की है. मृतक की पहचान मानेसर के रहने वाले 35 साल के संभव जैन के रूप में हुई है. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संभव सोसाइटी के एक एयर बीएनबी (Air BNB) फ्लैट में ठहरे थे. वह एक दिन पहले ही स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में आए थे. मृतक उस कमरे में अकेले रह रहे थे. संभव के ये कदम उठाने से पहले पास के ही फ्लैट में AC ठीक करने वाली टीम काम कर रही थी. टीम ने उन्हें रेलिंग से लटके हुए देखा था. उन्होंने संभव को बचाने की भी कोशिश की. संभव ने उनसे कहा, ‘नहीं गिर रहा, सर.’ बावजूद इसके उन्होंने 43 वीं मंजिल से छलांग लगा दी. 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें बिल्डिंग से लटके संभव को कुछ लोग पकड़े दिख रहे हैं. तभी अचानक उन्हें झटका देकर संभव छलांग लगा देते हैं. बताया जा रहा है कि 43वीं मंजिल से गिरने के बाद उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे.

Advertisement
बालकनी से लटके नजर आए

ग्राउंड फ्लोर से रिकॉर्ड किए गए एक और वायरल वीडियो में संभव फ्लैट के बालकनी के बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं. जबकि, नीचे खड़े लोग परेशान और घबराए दिख रहे हैं. वो लोग सिक्योरिटी को भी बुला रहे हैं. ताकि संभव को बचाया जा सके. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. 

मौके पर ही मौत

हालांकि, कोई कवायद काम नहीं आई. इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद संभव को गंभीर चोट लगी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. जरूरी सबूत भी कलेक्ट किए गए. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की गई. शुरुआती पूछताछ में कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि संभव मानसिक तनाव में थे. उनके मौत की खबर परिवार को भी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत लाकर जेल में डाला

Advertisement

जांच में पता चला कि संभव पर काफी कर्ज था. वह इसी वजह से परेशान थे. इसी परेशानी की वजह से वह घटना से 4 दिन पहले से लापता थे. जान देने से पहले उन्होंने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज भेजकर बताया था कि वह जीना नहीं चाहते. ये भी लिखा कि इसकी जिम्मेदारी उनकी खुद की है. 

हालांकि, उनके इस कदम उठाने के पीछे की असल वजह पूरी जांच होने के बाद ही पता चल पाएगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. साथ ही पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस के मुताबिक, संभव आत्महत्या के इरादे से ही बालकनी पर चढ़े थे. 

वीडियो: तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग माफिया नवप्रीत, अमित शाह ने भी अल्टीमेटम दे दिया

Advertisement