The Lallantop

पाकिस्तानी मां-बेटे निगल गए 70 कैप्सूल, 'बीमारी' हीरोइन है

दोनों पेट में हीरोइन से भरे 70 कैप्सूल छुपाकर मुल्क छोड़ने की तैयारी में थे. लेकिन सिक्योरिटी वालों ने धर लिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब तबीयत खराब होवे है, तो एक कैप्सूल खाने में 'उऐ उऐ' टाइप उल्टी होने लगती है. लेकिन कुछ लोग बड़े वाले होते हैं. 70 कैप्सूल खा गए. इंडिया में नहीं पाकिस्तान में. अब 'फीलिंग वरिड' न हो. क्योंकि इन मां-बेटों ने हीरोइन से भरी 70 कैप्सूल निगल ली थीं.
हीरोइन पिच्चर वाली नहीं, गांजा ड्रग्स फैमिली वाली हीरोइन. दोनों मां-बेटे ड्रग्स सप्लाई के धंधे से जुड़े लोग थे.  लेकिन लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंटी नार्कोटिक्स फोर्स वालों ने पकड़ लिया.
एंटी नार्कोटिक्स फोर्स ने मां-बेटे के पेट से 70 हीरोइन से भरे कैप्सूल निकाले हैं. द न्यूज की खबर के मुताबिक, शमीम अख्तर और उनका बेटा मोहम्मद इरशाद बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से दोनों प्राइवेट एयरलाइंस से पाकिस्तान छोड़कर किसी दूसरे मुल्क निकलने वाले थे. लेकिन सिक्योरिटी टाइट थी. सिक्योरिटी वालों को शक हुआ तो पकड़ लिए गए. तलाशी हुई तो पता चला कि पेट में 70 कैप्सूल छुपा रखे हैं दोनों ने. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर्स की टीम जुटी और कैप्सूल निकाल लिए गए. दोनों को पकड़कर किसी अज्ञात जगह रखा गया है. पूछताछ हो रही है. जांच चल रही है ताकि कुछ पता चल पावे और आगे का कार्रवाई टाइप सीन शॉट तय हो पाए.

Advertisement
Advertisement