पाकिस्तान (Pakistan Elections) में 8 फरवरी को नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ. मतदान के बाद 9 फरवरी की सुबह 3 बजे से चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए. खबर लिखे जाने तक 67 सीटों के लिए रिजल्ट की घोषणा हो गई है. इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पीटीआई का समर्थन प्राप्त करने वाले 18 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. 17 सीटें तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की पार्टी (PMLN) ने जीती है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को 15 सीटें मिली हैं. मरियम नवाज और शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) अपनी सीटों से जीत गए हैं.
Pakistan Election Result: जेल में बंद इमरान खान के समर्थन वाले उम्मीदवारों को कितने वोट मिले?
Pakistan Election Result Updates Live: पाकिस्तान में कुल 336 में से 265 नेशनल असेंबली की सीटों पर चुनाव हो रहा है. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इनमें से 133 सीटें जीतनी होंगी.

- निर्दलीय (PTI समर्थित)- 23
- PMLN- 18
- PPP- 22
- PML- 1
- BNP- 1
- MQMP- 1
- JUIP- 1
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा लाहौर में अपने सीट से चुनाव हार गया है. नवाज शरीफ ने लाहौर सीट पर यास्मीन राशिद के खिलाफ 55,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.
इस बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का दावा किया है. उन्होंने मतदान केंद्रों में धांधली और जानबूझकर नतीजों को रोकने का आरोप भी लगाया है. पार्टी ने एक X (ट्विटर) पोस्ट में नवाज शरीफ से हार स्वीकार करने को कहा है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेस में पहले नतीजे की घोषणा की. उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) की PK-76 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार समीउल्लाह खान को जीत मिली है. उन्हें 18 हजार से अधिक वोट मिले हैं. समीउल्लाह को क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पार्टी पीटीआई का समर्थन प्राप्त है.
इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार फजल हकीम खान को 25,330 वोट के साथ PK-6 सीट पर जीत मिली है. फजल को भी इमरान खान की पार्टी पीटीआई का समर्थन प्राप्त है. कुछ ऐसा ही NA-3 सीट का भी परिणाम है. यहां भी इमरान खान की पार्टी पीटीआई द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सलीम रहमान को 81,411 वोटों के साथ जीत मिली है. एक और पीटीआई समर्थित उम्मीदवार अली शाह को 30,022 वोटों के साथ स्वात की PK-4 सीट पर जीत मिली है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले बम धमाकों में 22 की मौत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने लाहौर के NA-123 सीट जीत ली है. उन्हें 63,953 वोट मिले.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल जेल में बंद हैं. उनकी पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. क्योंकि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘क्रिकेट का बैट’ का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिली.
Pakistan Election Resultपाकिस्तान में कुल 336 में से 266 नेशनल असेंबली की सीटों पर चुनाव होना था. लेकिन बाजौर में एक हमले में एक उम्मीदवार की मौत के बाद वहां मतदान स्थगित कर दिया गया था. वहीं 60 सीटें महिलाओं के लिए और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. जो जीतने वाली पार्टियों को उनके प्रतिनिधित्व के अनुपात के आधार पर आवंटित की जाती है. पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 में से 133 सीटें जीतनी होंगी.
'इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है. पाकिस्तान चुनाव परिणाम के अपडेट्स जानने के लिए बने रहें.'
वीडियो: दुनियादारी: पाकिस्तान चुनाव की पूरी कहानी क्या रही?













