BSF का मुंहतोड़ जवाब 15 पाक रेंजर्स निपटाए
BSF के ADG अरुण कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान BSF की कार्रवाई में 15 पाक रेंजर्स मारे गए हैं. उनके मुताबिक घायल जवानों को वो लोग एंबुलेंस में ले गए. यही नहीं, जवाबी फायरिंग में शकरगढ़ में पाक रेंजर्स के चेकपोस्ट भी तबाह कर दिए गए. वहां कई घरों में इस गोलीबारी में आग लग जाने की भी खबर है.15 पाक रेंजर्स जवाबी फायरिंग मारे गए. इस काम में इंडियन एअरफोर्स और IB भी शामिल रहे. - BSF
घुसपैठ कराने में PAK आर्मी कर रही था मदद
हालांकि ये कोई नई बात नहीं है. सभी जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैंठ में मदद करती है. अखनूर में आर्मी के पोस्ट पर आतंकी हमला हुआ था. 5 जवान इसमें घायल हुए थे. तंगधार में सेना की पोस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाकर हमला किया था. जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया. पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से खासकर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है. LoC के काफी करीब पाकिस्तानी आर्मी ने मोर्टार भी दागे हैं.
आर्मी के जवाब से PAK को भारी नुकसान हुआ
BSF के जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत का जमकर जवाब दिया. BSF की फायरिंग में पाकिस्तान की सीमा के अंदर नारोवाल से शकरगढ़ के कई गांवों में आग लग गई. इससे अफरातफरी मच गई. पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के कई टावर तबाह हो गए. BSF की इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल भी हुए. जिन्हें एंबुलेंस से ले जाते हुए देखा गया.बॉर्डर इलाके से लोगों को हटाया गया
पाकिस्तान और भारत की इस भिड़ंत का नुकसान आस-पास के लोगों को न हो इसलिए बॉर्डर के पास रह रहे लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. सीमा से बिल्कुल सटे गांवों में रह रहे लोगों को बंकर और शिविरों में लाकर रखा गया है. और वहीं उन्हें उनकी जरूरत की चीजें दी जा रही हैं. फिर भी दो भारतीय नागरिक इसमें मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें -











