ये रिव्यू दिया है खुद श्री श्री रविशंकर ने. संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म पर लगे ग्रहण को हटाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. अखबारों में पन्ने भर की सफाई छपवाई. फिर कई राज्यों में लगे बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. ऐसे ही श्री श्री रविशंकर के लिए 'पद्मावत' की खास स्क्रीनिंग कराई. आर्ट ऑफ लिविंग का बेंगलुरु में जो आश्रम है, उसके अंदर. 15 जनवरी, 2017 को.

ये उसी खास स्क्रीनिंग के टाइम ली गई तस्वीर है. देखते हैं, श्री श्री की हरी झंडी से संजय लीला भंसाली को कितना फायदा होता है.
फिल्म देखने के बाद डबल श्री ने जो कहा, उसमें बताई जाने वाली मोटी-मोटी ये बातें हैं:
1. श्री श्री को फिल्म बहुत पसंद आई. 2. श्री श्री को फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा. 3. श्री श्री को तो बल्कि बड़ी हैरानी हुई. कि लोग इतना बौखला क्यों रहे हैं. जबकि फिल्म 'राजपूती गौरव' के बारे में है. और ये रानी पद्मावती की 'आन बान शान' का खूबसूरत बखान है. 4. श्री श्री ने कहा है कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों को बहुत 'फील गुड' होगा. उनको गर्व महसूस होगा. 5. श्री श्री कहते हैं कि 'पद्मावत' एक फिल्म है और सबको इसकी तारीफ करनी चाहिए.

श्री श्री ने कहा कि उनको फिल्म बड़ी सही लगी. पसंद आई. और विवाद जैसी कोई बात भी नजर नहीं आई.
ये भी पढ़ें:
रानी पद्मावती पर बनी ये दो फ़िल्में लोग देख लें तो उनका जोश ठंडा हो जाए
रानी पद्मावती के पति का पूरा नाम क्या था?
करणी सेना इधर उधम मचा रही, उधर ट्विटर वाले उनके मज़े ले रहे
भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का गुजरात चुनाव से क्या रिश्ता है?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पद्मावती झगड़े पर आखिरी बात बोल दी है!
पद्मावती विवाद पर गौतम गंभीर की 'आता माझी सटकली'
भंसाली ने पद्मावती में जानबूझ कर अलाउद्दीन खिलजी को दिखाया बेवकूफ












