The Lallantop

लादेन के नाम से बेची जा रही बीयर की जबरदस्त बिक्री, कंपनी बंद करनी पड़ गई!

Mitchell Brewing Company चलाने वाले कपल का दावा है कि बीयर के हर बैरल की बिक्री पर 10 डॉलर चैरिटी को डोनेट किए जाते है. 9/11 आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को सपोर्ट करने वाली चैरिटी.

Advertisement
post-main-image
ओसामा बिन लागर बीयर (फोटो- X)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ताजा तस्वीर एक बीयर की है. वायरल इसलिए क्योंकि बीयर का नाम काफी अनोखा है. ओसामा बिन लागर (Osama Bin Lager Beer Viral). मारे जा चुके आतंकवादी के नाम पर रखी गई ये ड्रिंक लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि ऑर्डर लेते-लेते दुकानदार परेशान हो गए. स्पेशल बीयर की जबरदस्त बिक्री हुई. फिर खबर आई कि बीयर बार बंद हो चुका है.

Advertisement

अतरंगी नाम वाली ये बीयर मिशेल ब्रूइंग कंपनी की है. ये UK के लिंकनशायर में है. या कहें 'थी'. ल्यूक मिशेल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी कैथरीन मिशेल के साथ मिलकर कंपनी शुरू की थी. कस्टमर्स को लुभाने के लिए ड्रिंक्स के क्रिएटिव नाम रखने की सोची और आइडिया चल पड़ा. 

No photo description available.

ओसामा के अलावा इन्होंने व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन के नाम का भी इस्तेमाल किया. जैसे किम जोंग ऐल और पुतिन पोर्टर. बीयर के ढक्कन और बॉटल पर इन लोगों के बढ़िया कैरिकेचर भी लगाए है.

Advertisement
No photo description available.
(फोटो- फेसबुक/@Mitchell Brewing Co)

कंपनी शुरू करने वाले कपल ने BBC को बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें लोगों के हजारों मैसेज मिले हैं. बोले, 

लगातार दो दिनों तक हमें फोन रखने का मौका तक नहीं मिला. बार पर ये नाम देखकर हर कोई हंसता है. हालांकि, इसमें किसी ना किसी के नाराज होने का खतरा हमेशा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- "बीयर फाउंटेन से लेकर फ्री बीयर"- इस देश की बीयर पार्टी की दुनिया में चर्चा, पूरी कहानी क्या है?

Advertisement

ओनर कपल का दावा है कि ओसामा बिन लागर बीयर के हर बैरल की बिक्री पर 10 डॉलर (करीब 800 रुपये), 9/11 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों का समर्थन करने वाली चैरिटी को डोनेट किए जाते है.

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत ज्यादा डिमांड के चलते मिशेल ब्रूइंग कंपनी के कर्मचारियों को कुछ समय के लिए अपनी वेबसाइट बंद करनी पड़ी. 

जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता देते हैं कि 'लागर' बीयर का ही एक टाइप है जिसे कम तापमान पर ब्रू और कंडीशन किया जाता है. 'ऐल' बीयर के उस टाइप को कहते हैं जिसे गरम फर्मेंटेशन मेथड के साथ ब्रू किया जाता है. वहीं, 'पोर्टर' डार्क बीयर का एक टाइप है जिसे टॉप फर्मेंटिंग ऐल यीस्ट के साथ ब्रू करते हैं. ये सबसे पहले 1700 के दशक के दौरान इंग्लैंड में बनाई गई थी.

वीडियो: सेहत: बीयर से किडनी स्टोन निकालने का तरीका क्या सही है?

Advertisement