The Lallantop

उमर अब्दुल्ला को अमेरिकी एअरपोर्ट पर रोका, उन्होंने चुटकुला सुना दिया

सेंस ऑफ ह्यूमर है बड़े काम की चीज.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमेरिका जाओ तो सबसे पहला बवाल यही है कि एक बार में चेकिंग कर नहीं पाते हैं. एक बार छोटा अफसर चेक कर लिया तो दूसरी बार चेकिंग बड़ा अफसर करेगा. और एक तो पता नहीं कितने ढीले हैं कि जरा सी चेकिंग में दो-दो घंटे लगा देते हैं. अगर आप नाम से 'मुसलमान' लगते हों तो अमेरिका की सांस पहले ही फूलने लगती है. शाहरुख को एक से ज्यादा बार रोका गया है. न्यूयॉर्क में भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के जूते और जैकेट उतरवा लिए थे. अब नया मामला है उमर अब्दुल्ला का. उन्हें भी रविवार को अमेरिका में एअरपोर्ट पर रोक लिया गया. थोड़ी बहुत देर नहीं, दो घंटे तक उन्हें वहां रोका रखा गया. उमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में बोलने गए हैं. उमर ने ट्वीट करके विरोध जताया. उन्होंने लिखा,

'अमेरिका में उतरते ही अचानक से दोबारा जांच की गई. तीन यात्राओं में ये तीसरी बार था. अचानक होने वाली ये चीजें अब थकाने वाली होती जा रही हैं.'


Capture उमर ने इस पर हल्के-फुल्के गुस्से के साथ मजाकिया अंदाज में तीन ट्वीट किए. उन्होंने उसमें शिकायत की थी कि वह जब भी अमेरिका जाते हैं, उनके साथ हर बार ही ऐसा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि अचानक होने वाली ये जांच अब थकाने वाली होती जा रही है. उमर का दूसरा ट्वीट था,

'न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में बोलने आया हूं पर अब मेरी इच्छा यही है कि काश मैं घर पर ही रहा होता. दो घंटे पूरी तरह से बर्बाद हो गए.'  


omar 1

और असली बात तो ये थी:

'मैंने अभी दो घंटे होल्डिंग एरिया में बिताए हैं और ऐसा हर बार होता है. शाहरुख की तरह मैं टाइम पास करने के लिए पोकेमॉन भी नहीं पकड़ता.'


omar tweet
ये भी पढ़ें -

जॉन कैरी की जाम में फंसी जान, खुसी भएन सारुक्खान!

'पाकिस्तान से जंग की बात छिड़ते ही आप मुस्लिमों को क्यों घूरने लगते हैं?'

अलगाववादियों की चौखट से बैरंग लौटे 'पीस मिशन' पर गए नेताजी

महान अब्दुल्ला परिवार की बहू को दरवाजा काटकर बेदखल किया गया

मकबूल भट: कश्मीर में आतंक का पहला पोस्टर बॉय

Advertisement
Advertisement