The Lallantop

तब केवल 17,000 रुपये में आ जाती थी बुलेट, 38 साल पुराना बिल देख सब हैरान!

आज 2 लाख भी कम रह जाते हैं!

Advertisement
post-main-image
1984 का बिल वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन पुराने बिलों से जुड़ी कई खबरें और तस्वीरें वायरल (Social Media Viral Photos) होती रहती हैं. ऐसी खबरों में लोगों की दिलचस्पी भी होती है. हाल ही में हमने आपको 36 साल पुराने एक बिल की फोटो (Old Bill Of Bullet 350cc From 1986 Viral) दिखाई थी जिससे पता लगा कि साल 1985 में एक बुलेट की कीमत महज 19,000 रुपये थी. आज के जमाने में वही बुलेट 2 लाख रुपये में भी नहीं आती है. अगर आपने वो खबर मिस कर दी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक और बुलेट का पुराना बिल वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बिल 9 अगस्त 1984 यानी करीब 38 साल पुराना है. उस वक्त एक बुलेट की एक्स शोरूम कीमत केवल 16,768 रुपये थी. इसमें रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जोड़ दिया जाए तो कुल कीमत 17,231 रुपये हो जाती है. यानी एक बुलेट जो आज 2.5 लाख रुपये में आती है, आज से 38 साल पहले केवल 17,000 रुपये में आ जाती थी. बुलेट का ये बिल काफी वायरल है और लोगों को नॉस्टैल्जिया वाली फीलिंग दे रहा है. लोगों को बुलेट का ये बिल देख पुराने दिन याद आ गए. पहले आप भी ये वायरल बिल देखिए...

Advertisement

इस बिल पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं.कोई कह रहा है कि फिर से पुराने दिन लौटा दें तो अच्छा रहे.' वहीं कुछ लोगों ने कहा कि केवल कीमत की ही तुलना मत कीजिए. सैलरी पैकेज, महंगाई और बाकी चीजों की भी तुलना कीजिए. इस हिसाब से तो उस दौर में 17,000 की बुलेट भी महंगी थी.' लोगों ने तो इस बिल पर अलग-अलग कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

Advertisement
Advertisement