The Lallantop

टैंकर-रॉल्स रॉयस आपस में भिड़े, ट्रक में मौजूद दो लोगों की मौत, कार वाले बचे

हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नूह के पास हुआ

Advertisement
post-main-image
टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई (फोटो- ट्विटर) | दायीं ओर प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा (Haryana) के नूह में एक तेल के टैंकर और रॉल्स रॉयस (Rolls Royce) कार की जोरदार टक्कर (Accident) हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तुरंत टैंकर ने आग पकड़ ली. कुछ देर बाद ही रॉल्स रॉयस में भी आग लग गई. हादसे में टैंकर ड्राइवर और उसके साथ बैठे शख्स की मौत हो गई. वो दोनों जलते ट्रक में फंस गए और जिंदा जल गए. हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ. नूह के उर्मी गांव के पास. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सीडेंट 22 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पांच घायलों की हालत नाजुक

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, SP नरेंद्र बिजरनिया ने बताया कि टैंकर में मौजूद तीसरे शख्स को गहरी चोट आई है. वहीं रॉल्स रॉयस में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए. सभी घायलों को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत नाजुक है.

मृतकों की पहचान रामप्रीत कौर और कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान में अलवर के रहने वाले हैं. तीसरा घायल यात्री गौतम कुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वहीं रॉल्स रॉयस में सवार दो लोग दिल्ली के और दो चंड़ीगढ़ से थे.

Advertisement
गलत साइड पर चल रहा था टैंकर

शुरुआती जांच में पता चला है कि टैंकर तेल की डिलीवरी करने जा रहा था. उसका ड्राइवर रामप्रीत यूटर्न लेने के लिए सड़क की गलत साइड पर टैंकर चला रहा था. तभी वो सोहना की तरफ से आ रही गाड़ी से टकराया और पलट गया. दोनों गाड़ियां ही हाई स्पीड में थीं. नगीना के ASI ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 'खाटू श्याम जा रहे थे', दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवार ने क्या बताया?

वीडियो: सोशल लिस्ट: गुरुग्राम में लग्जरी कार से चुराए गमले, वीडियो वायरल हुआ तो कार मालिक को खोज रहे सब

Advertisement

Advertisement