The Lallantop

लो फिर आ गए ड्रैगनयोद्धा पांडे

मोटू मास्टर कुंगफू पांडा की नई फिल्म के ट्रेलर आए हैं. दनादन झटक के देख लो

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पांडे मतलब पांडा का बहुवचन. कुंगफू के मशहूर योद्धा पो पांडा. अब भी नहीं समझे तो भैया आप बड़े हो गए हो. और यहां बात हो रही है एनिमेशन पिच्चर कुंगफू पांडा की. बात ये है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म का तीसरा ट्रेलर भी आ गया है. इस वाली में ढेर सारे पांडा हैं इसलिए पांडे. जिन बच्चे बूढ़ों ने पहली और दूसरी देखी है वो इसे छोड़ेंगे नहीं. काहे कि इसके फैन उम्र की सीमा और जन्म के बंधन से आजाद हैं. उसकी वजह है. कुंगफू पांडा की फिल्में हमको कुछ सिखाती हैं. हमारी खोपड़ी में धंसे खांचों को तोड़ती हैं. मसलन, हमसे कोई कछुए की बात करे तो क्या आता है दिमाग में? सबसे पहले? कछुआ खरगोश की कहानी. या कछुए की लंबी उम्र. कुल मिलाकर उसकी मिसाल अपन लोग ने सुरक्षित कर रखी है हद से ज्यादा स्लो चीजों के लिए. लेकिन यही कछुआ दुनिया की सबसे खतरनाक फाइट कुंगफू का महागुरू बने तो. एक ही दांव में दुश्मन की चिर्र बत्ती कर दे तो. और एक थुलथुल पांडा जिससे हमको ये उम्मीद नहीं रहती कि वह अपने पैरों पर दूर तक चल लेगा. वो दुनिया बचाने के लिए अपनी भयानक डाइट को कंट्रोल करे. जानलेवा एडवेंचर से भरी ट्रेनिंग ले. फिर बन जाए चीन का ड्रैगन योद्धा. यही सब अपनी जमी हुई समझ को खुरचता है और क्या. तो इसके तीन ट्रेलर आ चुके हैं अब तक. पिच्चर 2016 में आएगी. तीनों ट्रेलर देखो और उनमें जो चीजें पकड़ में आ रही हैं वो पकड़ो.

पहला है ये

https://www.youtube.com/watch?v=10r9ozshGVE इसमें दिखता है एक और पांडा. अपने पो से ड्योढ़े साइज का. वो अपना बच्चा खोजने आया है. अब आगे बढ़ो और दूसरा देखो https://www.youtube.com/watch?v=fGPPfZIvtCw इसमें एक कनफ्यूजन क्लियर है. पो इन्हीं मोटू मास्टर के जिगरछल्ले हैं. वो पहुंचेंगे पो को लेकर पांडाओं की नगरी में. और ये तीसरा https://www.youtube.com/watch?v=yqN7nHM1YTA इसमें मिल गया है ड्रैगन योद्धा और पांडाओं का साझा दुश्मन. और पो बन गए हैं कुंगफू कोच. पूरे गांव को सिखाएंगे. इत्ता सब कुछ आ गया है बस अब फिल्म भी आ जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement