The Lallantop

रेलवे आपको इस दीवाली 91 पैसों का गिफ्ट देना चाहता है

तमाम दूसरी कंपनियों की तरह ही रेलवे भी इस बार ले आया है दीवाली ऑफर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दीवाली आते ही सभी जगहों पर ऑफर और छूट की भरमार आ जाती है. पर रेलवे भी इसमें शामिल हो गया है. ये अनूठी बात है. रेलवे आपको जो दीवाली बोनांजा देने वाला है उसके हिसाब से आप रेलवे की नई 92 पैसे में 10 लाख तक का इंश्योरेंस देने वाली पॉलिसी का फायदा मात्र 1 पैसे में उठा सकते हैं. और ये ऑफर आज से यानी शुक्रवार से ही लागू है. ट्रेन यात्रियों के लिए ये एक ऐसी इंश्योरेंस स्कीम है जो उनकी मर्जी पर निर्भर करती है. चाहें तो लें, चाहें तो न लें. तो अब इसे वो चाहें तो बस एक पैसे में ले सकते हैं. 1 सितंबर को जबसे ये स्कीम लांच हुई है. तबसे इसे अपनाने वाले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. IRCTC ने ये भी कहा है कि जनता ये न समझ ले कि अब हो गया तो हमेशा रहेगा. शॉर्ट पीरियड भर के लिए ही है स्कीम. IRCTC के जरिए जित्ती टिकट 31 अक्टूबर तक बुक करोगे सबपर ये लागू होगा. स्कीम लांच करते हुए IRCTC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एके मनोचा बोले,
हमने इसके दाम इसलिए कम किए हैं कि ज्यादा से ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस स्कीम को अपनाएं और इसका फायदा उठाएं. हमारी ओर से ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए ये एक तोहफा है.

अभी किस क्राइटेरिया में कितना मिलता है मुआवजा –

एक्सीडेंट में मौत हो जाए या कोई बॉडी पार्ट हमेशा के लिए कट जाए तो – 10 लाख रुपये का मुआवजा एक्सीडेंट में कोई बॉडी पार्ट कट जाए पर इलाज संभव हो तो – 7.5 लाख का मुआवजा घायल होने पर हॉस्पिटल में इलाज के लिए – 2 लाख रुपये मौत के बाद डेडबॉडी ले जाने के लिए – 10 हजार रुपये ये भी जान लीजिए की इंश्योरेंस किसी कंपनी और रेलवे के कस्टमर के बीच का मसला होगा. रेलवे का इंश्योरेंस दिलाने में कोई रोल नहीं होगा. रेलवे ने अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनीज से इसके लिए कांट्रैक्ट कर रखा है.
ये भी पढ़ें -

खुशखबरी, ट्रेन में कुछ भी खो जाए टेंशन नहीं लेने का, क्योंकि पैसे रेलवे देगा!

Advertisement
Advertisement