नोट चाहे कोई भी हो, किसी के हाथ में जाये. एक आदमी मुस्कुराता जरूर है. महात्मा गांधी. हर नोट पर. 2001 के बाद गांधी जी का एकक्षत्र राज है नोटों पर. पर ये फोटो आई कहां से? एकदम परफेक्ट शॉट. नोटों के लायक ही. जैसे इंसान नोट देखकर खुश होता है. या फिर फकीर गांधी के नोटों पर आने की आयरनी की मुस्कान. ये भी हो सकता है. कार्टून तो नहीं है? ये फोटो खींची गई थी 1946 में. जब गांधी जी विलियम पैथिक लॉरेंस से मिलने गये थे. फोटो में विलियम गांधी जी के बगल में खड़े हैं. ये मीटिंग हुई थी वायसरॉय हाउस में, जिसे अब राष्ट्रपति भवन कहते हैं. तो इसी फोटो को क्रॉप करके नोट पर लगा लिया गया. इसी फोटो की मिरर इमेज भी इस्तेमाल की जाती है.
पर फोटोग्राफर का नाम नहीं पता चला कि कौन था. Note Ban
ये भी पढ़ें:
2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ! ‘नोट बैन’ के बाद इन 3 लोगों को मिलना चाहिए वीरता और मूर्खता पुरस्कार मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे काले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिए पुराने नोट बंद हुए, अच्छा हुआ, लेकिन नए नोट छपने में इतना खर्च आएगा मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं