The Lallantop

ईरान युद्ध के बीच किम जोंग उन बेटी के साथ हथियार फैक्ट्री पहुंचे, फिर- ठाय-ठाय-ठाय!

11 मार्च को किम जोंग उन अपनी नाबालिग बेटी के साथ हल्के हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का दौरा करने गए. इस दौरान दोनों ने पिस्तौल से फायरिंग प्रैक्टिस भी की. इसकी फोटोज उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की ओर से शेयर की गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Advertisement
post-main-image
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन बेटी संग पिस्तौल चलाते नजर आए. (फोटो- KCNA)

ईरान युद्ध के बीच डॉनल्ड ट्रंप, अयातुल्ला अली खामेनेई, बेंजामिन नेतन्याहू जैसी शख्सियतें दुनियाभर के मेनस्ट्रीम मीडिया की सुर्खी बने हुए हैं. और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन. एक से बढ़कर एक मीम उन पर बनाए जा रहे हैं. ज्यादातर मीम्स यही मौज लेते हुए किए जाते हैं कि इतना बड़े युद्ध में 'बेचारे' किम को शामिल नहीं किया गया. वो तो युद्ध करने के लिए तड़प रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इन मीमबाजों को किम जोंग उन ने खुद वायरल मटेरियल दे दिया है. लगता है उत्तर कोरिया के नेता परमाणु हथियारों के बाद अब हल्के हथियारों पर भी ध्यान दे रहे हैं. बुधवार, 11 मार्च को किम जोंग उन अपनी नाबालिग बेटी के साथ हल्के हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का दौरा करने गए. इस दौरान दोनों ने पिस्तौल से फायरिंग प्रैक्टिस भी की. इसकी फोटोज उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की ओर से शेयर की गई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

एसोसिएटेड प्रेस ने नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के हवाले से बताया, “किम ने एक दिन पहले यानी 11 मार्च को पिस्तौल और अन्य हल्के हथियारों को बनाने वाली एक फैक्ट्री का दौरा किया. साथ ही एक नई पिस्तौल का रिव्यू भी किया, जो हाल ही में उनके प्रोडक्शन में आई है.” 

Advertisement

एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि पिस्तौल को टेस्ट करने के बाद किम ने उसे "बहुत बढ़िया" रेटिंग दी. 

बता दें कि फैक्ट्री के दौरे पर किम के साथ उनकी बेटी भी गई थीं. बावजूद इसके एजेंसी ने अपने स्टेटमेंट में किम की बेटी के मौजूद होने का कोई जिक्र नहीं किया. हालांकि, एजेंसी की ओर से शेयर की गई फोटो में किम की बेटी सीनियर मिलिट्री ऑफिसर्स के साथ फायरिंग करते हुए नजर आ रही हैं.

Kim Jong Un Daughter
किम जोंग उन की बेटी. (फोटो- KCNA)

KCNA ने अपने स्टेटमेंट में आगे बताया कि किम ने फैक्ट्री को मिलिट्री और सिक्योरिटी फोर्स के लिए जरूरी बताया ताकि उनकी फोर्सेज को पिस्तौल और दूसरे हल्के हथियारों की सप्लाई होती रहे. किम ने फैक्ट्री की कैपेसिटी को बढ़ाने और मॉडर्न प्रोडक्शन लाइन को बनाने का भी सुझाव दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध ने बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी बंद करा दी, बिजली बचाने को सरकार ने लिया फैसला

साल 2022 के नवंबर में किम की बेटी को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था. वह एक मिसाइल परीक्षण के दौरान किम के साथ नजर आई थीं. बता दें कि किम की बेटी का नाम किम जू ए और उम्र 13 साल बताई जाती है. हालांकि, इस नाम की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो: खर्चा पानी: क्या ईरान जंग की वजह से शेयर मार्केट क्रैश होने वाला है?

Advertisement