The Lallantop

ईरान ने भारत आ रहे जहाज को 'जब्त' कर लिया, क्या आरोप लगाया?

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो जहाजों को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक जहाज गुजरात जा रहा था. इससे पहले ईरानी सेना ने हॉर्मुज चोकपॉइंट से गुजरने की कोशिश कर रहे एक भारतीय जहाज पर गोलीबारी की थी.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने होर्मुज के रास्ते गुजरात आ रहे जहाज को जब्त किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर, इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के गुजरात जा रहे जहाज एपामिनोडेस को बिना अनुमति होर्मुज से गुजरने के आरोप में रोक कर कब्जे में लिया है।
  • ईरान ने आरोप लगाया कि जहाजों ने अपने नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की तथा बिना अनुमति होर्मुज से गुजरने की कोशिश की, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
  • इस घटना के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है और क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा तथा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए कदम उठाए जाने की संभावना है।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत के गुजरात आ रहे एक जहाज को रोककर कब्जे में ले लिया है. जहाज का नाम एपामिनोडेस (Epaminondas) है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने आरोप लगाया कि ये जहाज बिना इजाजत के होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था. 

Advertisement

द हिंदू ने शिप ट्रैकिंग डेटा के हवाले से ये जानकारी दी है. इसके मुताबिक लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का जहाज दुबई के जबेल अली पोर्ट से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था. इसका नेविगेशन स्टेटस 'Stopped' (रुका हुआ) दिखा रहा था. ईरान का आरोप है कि इन जहाजों ने अपने नेविगेशन सिस्टम के साथ छेड़छाड़ भी की थी, जिसके बाद इन्हें ईरान के जल क्षेत्र की तरफ ले जाया गया.

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक तीसरा जहाज Euphoria भी निशाने पर आया और अब ईरान के तट पर फंसा हुआ है. हालांकि अभी स्वतंत्र तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. ईरान का कहना है कि इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को उसके नियमों का पालन करना होगा. उन्हें होर्मुज से आने-जाने के लिए ईरान की अनुमति लेनी होगी.

Advertisement

होर्मुज में दो जहाजों पर फायरिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले दिन में जहाजों पर फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाएं रिपोर्ट की गईं. ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी UKMTO के मुताबिक, सुबह करीब 7.55 मिनट पर ईरानी गनबोट ने एक कंटेनर शिप पर हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर बिना चेतावनी के फायरिंग की गई, जिसमें उसको नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस हमले में किसी की जान जाने की खबर नहीं है. दूसरी घटना एक कार्गो शिप के साथ हुई. बीच समुद्र में रोककर उस पर फायरिंग की गई. गोलीबारी में जहाज को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है.

इन घटनाओं के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया है. क्योंकि यह दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक है. यहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस का ट्रांसपोर्टेशन होता है. होर्मुज में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर को आगे बढ़ाया है. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है. 

वीडियो: ईरान-अमेरिका जंग के बीच राजनाथ सिंह ने मध्यस्थता पर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement