The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bangladesh Government Announces Close To All Universities Iran Israel War

ईरान युद्ध ने बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी बंद करा दी, बिजली बचाने को सरकार ने लिया फैसला

रमजान की वजह से बांग्लादेश में पहले से ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हैं. ऐसे में सरकार ने सोमवार, 9 मार्च से सभी यूनिवर्सिटीज को भी बंद करने का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:08 PM IST)
Bangladesh fuel
बांग्लादेश में बिजली और फ्यूल की खपत कम करने के लिए सभी कॉलेज बंद. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्ट एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग की वजह से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं. जंग का असर बांग्लादेश पर भी पड़ता नजर आ रहा है. खबर है कि बांग्लादेश सरकार ने देश के सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा है. यह फैसला ऊर्जा और तेल की खपत को कम करने के लिए लिया गया है. रमजान की वजह से बांग्लादेश में पहले से ही सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हैं. 

इसी बीच सरकार ने सोमवार, 9 मार्च से सभी यूनिवर्सिटीज को भी बंद करने का ऐलान कर दिया. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सरकार का यह फैसला देश के सभी सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर लागू होगा. उन्होंने तर्क देते हुए बताया कि इससे न केवल बिजली की खपत कम होगी. बल्कि, ट्रैफिक की समस्या भी कमी आएगी, जिससे गैरजरूरी फ्यूल की बर्बादी को कम करने में मदद मिलेगी.

अधिकारियों ने बताया कि एजुकेशनल कैंपस में बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है. जैसे आवासीय जगहें, क्लासरूम, लैब और AC के लिए बिजली ज्यादा इस्तेमाल होती है. ऐसे में अगर इन्हें बंद रखा जाएगा तो देश में बिजली संकट की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी. बांग्लादेश सरकार ने देश में बिजली की खपत को बड़े पैमाने पर कम करने के लिए विदेशी स्कूलों और प्राइवेट कोचिंग संस्थानों को भी बंद करने को कहा है.

ऊर्जा मंत्रालय के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया, "हम खपत कम करने और बिजली, फ्यूल और इंपोर्ट सप्लाई में स्थिरता तय करने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं."

बता दें कि बांग्लादेश सरकार का यह फैसला ऐसे वक्त में आया, जब वेस्ट एशिया में चल रही जंग की वजह से दुनिया भर के एनर्जी मार्केट प्रभावित हुए हैं. इसी वजह से बांग्लादेश भी फ्यूल और गैस सप्लाई के संकट का सामना कर रहा है. देश ऊर्जा से जुड़ी जरूरतों के लिए 95% आयात पर निर्भर है.

यह भी पढ़ें: कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, एक्सपर्ट ने बता दिया पेट्रोल-डीजल कब महंगा होगा

शुक्रवार, 6 मार्च को बांग्लादेश की सरकार ने फ्यूल का स्टॉक रखने के बाद देश में फ्यूल खरीदने की एक सीमा भी तय कर दी है. साथ ही देश में गैस की कमी की वजह से पांच सरकारी फर्टिलाइजर फैक्ट्रियों में से 4 का काम रोक दिया गया है.

वीडियो: विदेश मंत्री जयशंकर का राज्यसभा में बयान, ईरान-इजरायल जंग पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()