The Lallantop

'IIM ग्रेजुएट हूं, मैनेजर हूं' बोलकर मेट्रीमोनियल साइट के जरिए 20 महिलाओं को ठग गया

ठगी का ये मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके का है. आरोपी की पहचान राहुल चतुर्वेदी के रूप में हुई है. राहुल मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था. प्रोफाइल असली लगे इसलिए वो प्रीमियम अकाउंट बनाया करता था.

Advertisement
post-main-image
ठग का निशाना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं से ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ये शख्स कथित तौर पर महिलाओं को साइट्स की मदद से शादी का झांसा देकर उनसे ठगी करता था. आरोपी युवक खुद को IIM ग्रेजुएट बताता है. वो महिलाओं से कहता था कि एक बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर काम करता है. बताया गया है कि कई महिलाओं उसके झांसे में आईं और मोटी रकम गंवा बैठीं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रीमियम अकाउंट बनाता था

ठगी का ये मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके का है. आजतक से जुड़े भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार बिसरख पुलिस ने जिस ठग को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान राहुल चतुर्वेदी के रूप में हुई है. राहुल मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में फंसाता था. प्रोफाइल असली लगे इसलिए वो प्रीमियम अकाउंट बनाया करता था.

महिलाओं से कनेक्ट करने के बाद वो उनसे मिलता था, और नकली सैलरी स्लिप और फर्जी डॉक्यूमेंट्स दिखाया करता था. वो महिलाओं से शादी का वादा करके उन्हें धोखा देता था. पुलिस ने बताया कि ठग का निशाना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं. पुलिस ने बताया कि राहुल चतुर्वेदी खुद को IIM ग्रेजुएट और बड़ी कंपनी का रीजनल मैनेजर बताता था.

Advertisement
20 से ज्यादा महिलाओं को फंसाया

पुलिस के मुताबिक, वो अब तक 20 से ज्यादा महिलाओं को अपने जाल में फंसा चुका है. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने आजतक को बताया,

“राहुल मेट्रीमोनियल साइट्स पर प्रीमियम अकाउंट बनाता था, ताकि उसकी प्रोफाइल असली लगे और लोग उस पर भरोसा करें. वो महिलाओं से मिलने के बाद नकली सैलरी स्लिप और अन्य फर्जी दस्तावेज दिखाता था और शादी का वादा करके उन्हें धोखा देता था. उसका निशाना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से सम्पन्न महिलाएं होती थीं.”

जानकारी के मुताबिक राहुल सिर्फ महिलाओं से ही नहीं, बल्कि उनके परिवार वालों से भी मिलकर उनसे बात करता था. ठगी के लिए वो अपनी आवाज बदलकर महिलाओं से खुद का पिता बनकर बात करता था, जिससे परिवार का भी भरोसा जीत लेता था.

Advertisement

मामला सामने आते ही बिसरख पुलिस ने राहुल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी हरकतों की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि राहुल से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी पीड़ित महिलाओं की जानकारी मिल सके. ऑनलाइन ठगी का मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मेट्रीमोनियल साइट्स पर सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें. 

वीडियो: नोएडा पुलिस ने हाइटेक चोरों को करोड़ो की गाड़ियों के साथ पकड़ा, चंद सेकेंडों में चुरा लेते थे कार

Advertisement