The Lallantop

निशिकांत दुबे ने नेहरू-गांधी को क्या-क्या कह दिया, जो संसद के रिकॉर्ड से हटाना पड़ गया?

करीब दोपहर 2 बजे बोलते हुए दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए ‘अय्याशी, मक्कार और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इन शब्दों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. इनके साथ ही- 'गर्लफ्रेंड, धीरेंद्र ब्रह्मचारी और नयनतारा सहगल', इन शब्दों और कुछ एक वाक्यों को भी सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे. (India Today)

लोकसभा में 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस पर चर्चित सांसद निशिकांत दुबे भाषण दे रहे थे. वो हमेशा की तरह नेहरू-गांधी परिवार पर तीखे वार कर रहे थे. पर इन आरोपों में निशिकांत दुबे ने कुछ 'विशेषण' इस्तेमाल किए थे, जिन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

करीब दोपहर 2 बजे बोलते हुए दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए ‘अय्याशी, मक्कार और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. इन शब्दों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. इनके साथ ही- 'गर्लफ्रेंड, धीरेंद्र ब्रह्मचारी और नयनतारा सहगल', इन शब्दों और कुछ एक वाक्यों को भी सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि सदन में एक ऐसी किताब पर चर्चा हो रही है जो प्रकाशित ही नहीं हुई. उन्होंने कहा कि वे उन प्रकाशित किताबों का उल्लेख करना चाहते हैं जिनमें कांग्रेस परिवार के बारे में आरोप दर्ज हैं. यही आरोप लगाने के दौरान उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो अब रिकॉर्ड में नहीं हैं.

Advertisement

उन्होंने ब्रिटिश काल के आखिरी वायसरॉय माउंटबेटन की पत्नी एडविना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लेते हुए कहा कि एक किताब में उनके बारे में कई दावे किए गए हैं. दुबे ने नेहरू के पूर्व निजी सचिव एमओ मथाई की किताब का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी आरोप लगाए. इसी दौरान दुबे ने धीरेंद्र ब्रह्मचारी का भी जिक्र किया.

इसके अलावा उन्होंने द रेड सारी का भी जिक्र किया. उसमें कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आधार पर सरकार चलाई. उन्होंने नेहरू की लिखी किताबों, आपातकाल, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, बोफोर्स घोटाले से जुड़ी पुस्तकों का भी जिक्र किया.

इन टिप्पणियों के चलते सदन में खूब हंगामा हुआ और अध्यक्ष को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा. अंत में बढ़ते हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी गई. शाम को यह खबर आई कि निशिकांत दुबे के शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: संसद में नेहरू पर बोले निशिकांत दुबे, प्रियंका गांधी ने क्या जवाब दिया?

Advertisement