The Lallantop

विपक्ष के कई सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, बोले- "सरकार शाखा चला रही क्या"

चेयर पर कागज फेंकने की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह संसद की गरिमा और नियमों का उल्लंघन है. अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि बजट सत्र के दौरान इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. (India Today)

लोकसभा में हंगामा करने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान कागज़ फेंके और अनुशासनहीन व्यवहार किया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक निलंबित किए गए सांसदों में मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह ओजला, राजा वारिंग, हिबी ईडन, प्रशांत पोडोले, एस वेकंटेश्वरन, किरेन रेड्डी और जिन कुरियोकोज शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चेयर पर कागज फेंकने की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ने कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह संसद की गरिमा और नियमों का उल्लंघन है. अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि बजट सत्र के दौरान इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. ये सांसद हंगामा करते-करते वेल तक पहुंच गए और सदन के अध्यक्ष की कुर्सी पर कागज उछाल दिए. हंगामे को देखते हुए पीठासीन ने सदन की कार्रवाई 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Advertisement

3 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने चेयर पर कागज फेंकने वाले सांसदों के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. इस तरह विपक्ष के आठ सांसद बाकी सत्र के लिए निलंबित हो गए.

सांसदों के सस्पेंशन के बाद संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन किया. आजतक की ऐश्वर्या से बातचीत में निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा,

अंदर नहीं जा सकते लेकिन हम सब करेंगे मकर द्वार पर कल धरना करेंगे. बाहर बैठ कर ही धरना देंगे हम. कल राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया तो कहा कि प्रमाणित नहीं है. आज राहुल गांधी प्रमाणित करके आते तो आज उन्हें बोलने नहीं दिया. ये सरकार शाखा चला रही है क्या?

Advertisement

विपक्ष आरोप लगा रहा है कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. 

वीडियो: लोकसभा में शिवराज सिंह चौहान के मुंह पर विधेयक की कॉपी किसने फाड़ दी?

Advertisement