मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया. एयरपोर्ट पर Air India और IndiGo के विमानों की हल्की टक्कर हो गई. दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे (विंगटिप) एक-दूसरे से टकरा गए. दोनों विमान जमीन पर थे. दोनों एयरलाइंस ने इस घटना और अपने-अपने विमानों को हुए नुकसान की पुष्टि की है. राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं लगी.
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से भरे Air India और IndiGo के विमानों के पंख टकरा गए
एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करने जा रहा था और इंडिगो का विमान लैंड कर रहा था. तभी दोनों के पंख टकरा गए.


एयर इंडिया ने बताया कि उसकी फ्लाइट AI2732, 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली थी. प्लेन टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसके विमान का पंख इंडिगो के विमान से छू गया, जिससे विंगटिप को हिस्से को नुकसान हुआ. एहतियातन विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है.
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें गतंव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी फ्लाइट 6E 791 के साथ घटना हुई. यह फ्लाइट 3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आई थी, लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर दूसरे एयरलाइन के विमान से टकरा गई. इंडिगो के मुताबिक विमान को पार्किंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और अब विमान की जांच-पड़ताल की जा रही है.
घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. इस घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों विमानों को एहतियातन तकनीकी जांच के लिए खड़ा कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के एक और Boeing विमान का फ्यूल सिस्टम बिगड़ा, पायलट ने फ्लाइट वापस ली
कल ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी की खबर आई थी. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइन विमान में तकनीकी खराबी सामने आई. एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट AI132 का फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन स्टार्ट करने के दौरान 3 बार पोजिशन से कटऑफ हुआ. इसके चलते विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: अजित पवार विमान हादसे की पूरी कहानी













.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)

