अगर आप कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मेंबर हैं. तो हो सकता है कि आपकी पर्सनल डिटेल्स लीक हो चुकी हों. कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक के खिलाफ लड़ रही है. और इस लड़ाई में उसका खुद का डेटा लीक हो गया. लीक का दावा उसी शख्स ने किया है, जिसने CBSE वाले केस में OSM को लेकर बड़े खुलासे किए थे, नाम है निसर्ग अधिकारी. निसर्ग ने 1 जुलाई को एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. फोटोज में कई लोगों की पर्सनल डिटेल्स लिखी थीं. ये उन लोगों की डिटेल्स हैं जिन्होंने CJP की वेबसाइट पर जाकर पार्टी की मेंबरशिप ली थी. यानी पार्टी के मेंबर बने थे. शीट में उनके नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, सब कुछ लिखा है. ये भी लिखा नजर आ रहा है कि वो CJP से क्यों जुड़ना चाहते थे.
कॉकरोच जनता पार्टी का डेटा लीक हो गया... निसर्ग अधिकारी के दावे पर अभिजीत दिपके का जवाब आया
Ethical Hacker Nisarga Adhikari के मुताबिक Cockroacj Janta Party के मेंबर्स की प्राइवेट जानकारियां लीक हो रही हैं. इस लीक के बाद Abhijit Dipke ने पूरे डेटाबेस को ऑफलाइन कर दिया है. जवाब भी दिया है.


निसर्ग ने इन तस्वीरों को शेयर करके लिखा,
‘हमें CJP की वेबसाइट में बहुत गंभीर कमियां मिली हैं. जिनसे बहुत सारी निजी जानकारी और सोर्स कोड लीक हो रहे हैं. हमने इन कमियों के बारे में CJP और CERT-In को रिपोर्ट किया है.’

CERT-In यानी Indian Computer Emergency Response Team. ये भारत सरकार की साइबर सुरक्षा से जुड़ी प्रमुख एजेंसी है. जो Ministry of Electronics and Information Technology के तहत काम करती है. इस टीम का काम होता है कि वो देश में होने वाले साइबर हमलों की निगरानी करे और उससे निपटने का काम करे. अब वापस अपनी खबर पर आते हैं. निसर्ग के डेटा लीक वाले दावे पर CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके का जवाब भी आया. दिपके ने लिखा,
‘इस मामले की ओर हमारा ध्यान दिलाने और हमारी टीम से बात करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. हम इस समस्या को ठीक कर रहे हैं और इस बीच हमने डेटाबेस को ऑफलाइन कर दिया है.’

हालांकि डेटा लीक किसने किया, क्यों किया, इस पर अभी तक किसी का नाम नहीं लिया गया है.
डेटा लीक की बात हो रही है. तो ये जानना जरूरी है कि अभिजीत दिपके ने आरोप लगाए थे कि उनकी फोन कॉल्स पर नज़र रखी जा रही है. 1 जुलाई को दिपके ने लिखा था,
‘सिस्टम के अंदर के सूत्रों ने हमें बताया है कि हमारे फोन की निगरानी की जा रही है और हमारी वॉट्सऐप कॉल और चैट पर नजर रखी जा रही है.’
निसर्ग अधिकारी कौन हैं?निसर्ग अधिकारी एक एथिकल हैकर हैं. उन्होंने इसी साल CBSE से 12वीं क्लास की परीक्षा पास की है. इससे पहले उन्होंने कई स्टार्टअप्स के साथ काम किया है. निसर्ग ने CBSE के OSM पोर्टल में 5 बेहद गंभीर सुरक्षा खामियां पकड़ी थीं. उनकी काबिलियत से प्रभावित होकर IIT कानपुर के डायरेक्टर मणेंद्र अग्रवाल ने निसर्ग अधिकारी से मुलाकात की थी और उनको सीधे जॉब ऑफर कर दी थी.
(यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या सोचता है विपक्ष? INDIA ब्लॉक की बैठक में पता चला)
CJP की बात करें तो उसका दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट चल रहा है. इनवायरमेंटलिस्ट यानी पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में बैठे हैं. उनकी भूख हड़ताल जारी है. CJP की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. CJP देश के अलग-अलग राज्यों में भी इसी मांग के साथ प्रोटेस्ट कर चुकी है. पार्टी की लड़ाई भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ है, और इसी बीच खुद का डेटा लीक हो गया. दावा किया जा रहा है कि वेबसाइट पर पार्टी से जुड़ने वालों की डिटेल्स लीक हो चुकी हैं.
वीडियो: अभिजीत डिपके ने बताया, कॉकरोच जनता पार्टी के X-Account पर सब्सक्रिप्शन Fee क्यों शुरू हुई?














