गाजा के रफाह शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों के कैंप पर हुए हवाई हमले के बाद से दुनिया भर में इजरायल की खूब आलोचना हो रही है. हमास ने इसके लिए अमेरिका को भी जिम्मेदार ठहराया है जो लगातार इजरायल को हथियार मुहैया करा रहा है. आलोचना के बीच अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की निक्की हेली ने इजरायल यात्रा के दौरान विवाद खड़ा कर दिया है. पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कैबिनेट में रहीं निक्ली हेली को इजरायली शेल (गोला) पर “Finish Them!” लिखते देखा गया (Nikki Haley Israel missile).
इजरायल के हथियार पर अमेरिका की बड़ी नेता निक्की हेली ने लिखा, 'Finish them', तस्वीर वायरल
साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली इजरायल की उत्तरी सीमा के दौरे पर थीं. हेली के साथ यूनाइटेड नेशन में इजरायल के पूर्व ऐंबैसडर रहे डैनी डैनन भी मौजूद थे. इसी दौरान हेली को हथियारों के एक बेड़े के पास देखा गया. इनमें से एक शेल (गोला) पर वो साइन करती दिख रही हैं.

साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली इजरायल की उत्तरी सीमा के दौरे पर थीं. इंडिया टुडे से जुड़ीं अनुजा झा की रिपोर्ट के मुताबिक हेली के साथ यूनाइटेड नेशन में इजरायल के पूर्व ऐंबैसडर रहे डैनी डैनन भी मौजूद थे. इसी दौरान हेली को हथियारों के एक बेड़े के पास देखा गया. इनमें से एक शेल (गोला) पर वो साइन करती दिख रही हैं. इजरायली शेल (गोला) के गोले पर साइन करते हुए हेली ने “Finish Them!” लिखा. इसकी फोटो डैनी डैनन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट की.
रफाह में हो रहे इजरायली हमलों के बीच हेली ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना की. लेकिन साथ ही इजरायल के प्रति अपना समर्थन भी दिखाया. अमेरिकी सरकार ने इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई को अस्थायी रूप से रोक दिया था. हेली ने हथियारों की सप्लाई रोके जाने की आलोचना की है. इतना ही नहीं हेली ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) और इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) की भी आलोचना की है. ICC और ICJ ने नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है. ये अंतरराष्ट्रीय अदालतें इजरायल के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाने पर विचार कर रही हैं.
निक्ली हेली ने इस दौरान इजरायल को युद्ध में हर संभव मदद देने की पैरवी की. इंडिया टुडे ने दी गार्जियन के हवाले से हेली को कोट करते हुए लिखा,
“हथियारों की सप्लाई रोक कर हम इजरायल की मदद नहीं कर रहे हैं. ICC, ICJ या उनमें से किसी की भी प्रशंसा करके हम इजरायल की मदद नहीं कर रहे.”
हेली ने आगे कहा कि अमेरिका को वो सब करना चाहिए जो इजरायल को चाहिए. उन्हें ये बताना बंद करना चाहिए कि इस युद्ध को कैसे लड़ना है, आप या तो दोस्त हैं या फिर दोस्त नहीं हैं.
हेली अपनी यात्रा के दौरान दक्षिणी इजरायल भी गई थीं. जहां उन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले में बचे लोगों से मुलाकात की. हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 253 अन्य का अपहरण कर लिया गया था.
वीडियो: दुनियादारी: क्या ईरान Helicopter Crash के पीछे Mossad, थ्योरी में कितना दम?











