The Lallantop

न्यूजीलैंड की पुलिस पांडे जी की सीटी पर नाच रही है

उनको बेस पसंद है लेकिन बॉलीवुडिया गानों का.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सुलताण ने दुनिया भर में अपने फैन पैदा कर लिए हैं. सलमान-अजय देवगन की वो फिल्म देखी है, लंदन ड्रीम्स? उस फिल्म में लंदन में सलमान खान का जादू चल जाता है सिंगिंग में. ऐसा फिल्म में ही नहीं है. यूरोप से यूके तक सलमान का जलवा है. फैन हर जगह फैले पड़े हैं. नहीं मानते? अभी मानोगे. जब न्यूजीलैंड से आया ये वीडियो देखोगे. फेसबुक पर ये वीडियो 24 अक्टूबर को पोस्ट किया गया है. अब तक इसके 3 लाख 86 हजार व्यूज हो चुके हैं. और 5 हजार 670 शेयर. वीडियो में है क्या? क्राइस्टचर्च पुलिस डिपार्टमेंट है. डांस है. म्यूजिक है. मस्ती है. लेकिन खास बात ये कि गाना अपने सलमान का है. पहले दबंग का पांडे जी सीटी बजाएं ऑन ड्यूटी फिर बेबी को बेस पसंद है. वहां के पुलिस डिपार्टमेंट का दिवाली सेलिब्रेशन है. पूरा देख डालो. और सलमान भाई के तमाम फैन्स को दिखाओ. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/lynchinnz/videos/640248452820792/"]
ये भी पढ़ें: इस ऐड ने दिवाली के हर स्लो मोशन वाले सेंटी पारिवारिक ऐड की खिल्ली उड़ा दी व्यंग्य: सरकारी दफ्तरों में क्यों बैन हुआ NASA का Live वीडियो  

Advertisement
Advertisement