क्राइम की बढ़ती घटनाओं से लोग इतना डर गए हैं कि बुलेट प्रूफ फीचर वाले घर खरीदने लगे हैं (Bullet Proof Safe House Panic Rooms). स्पेशल तरीके से डिजाइन इन घरों में हाय सिक्योरिटी स्टील वाले दरवाजे हैं. अंदर सीक्रेट रूम भी बने हैं. उन कमरों के दरवाजे ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि बदमाश अगर घर में किसी तरह घुस भी गया तो वो जगह कभी नहीं ढूंढ पाएगा. केवल अमीर नहीं बल्कि मिडिल क्लास लोग भी हजारों-लाखों का खर्चा कर ऐसे सुरक्षित घर बनवा रहे हैं.
जुर्म इतना बढ़ गया है कि बुलेट प्रूफ घर बनवाने लगे इस इलाके के लोग
घरों में सीक्रेट रूम भी हैं. उनके दरवाजे शेल्फ, अलमारी या शीशे के साथ ऐसे छिपाए जाते हैं कि उनका पता लगाना मुश्किल है. इलेक्ट्रिक हैंडल, स्मोक स्क्रीन लॉन्चर, Pepper Spray छिड़कने वाले सीक्रेट नॉजल, शॉटगन लिए रोबॉट और ड्रोन की सर्विस भी दी जाती है.

मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है. शहर में पिछले साल हमलों के मामले रिकॉर्ड 28,000 तक पहुंच गए. न्यूयॉर्क पोस्ट ने सिक्योरिटी वाले इन घरों पर रिपोर्ट तैयार की है.
होम डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर स्टीव हंबल क्रिएटिव होम इंजीनियरिंग नाम की कंपनी चलाते हैं. वो बिना कोई निशान छोड़े सीक्रेट और सुरक्षित कमरों को घरों में छिपाने में माहिर हैं. इन कमरों के दरवाजे शेल्फ, अलमारी या शीशे के साथ ऐसे छिपाए जाते हैं कि उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है.

इस तरह के दरवाजे डिजाइन करने में लगभग 85 हजार रुपये का खर्चा आ सकता है. स्टीव हंबल न्यूयॉर्क के घरों में अब तक ऐसे 100 से ज्यादा दरवाजे डिजाइन कर चुके हैं. वो कहते हैं कि चाहे सच हो या कहानी लेकिन लोगों को लगता है कि शहर में अपराध बढ़ गया है.

दूसरी तरफ डेविड व्रानिकर की कंपनी फोर्टिफाइड और बैलिस्टिक सिक्योरिटी, बदमाशों को दरवाजे और खिड़की तक ही रोकने का काम करती है. वो स्टील वाले बुलेटप्रूफ दरवाजे और खिड़कियां बनाने का काम करते हैं. स्टील वाले हेवी सिक्योरिटी बुलेटप्रूफ दरवाजे बनाने में लगभग 5 लाख रुपये तक लग सकते हैं. डेविड व्रानिकर कहते हैं,
मेरे कस्टमर मुझे बताते हैं कि उन्होंने कोविड के दौरान समाज को टूटते हुए देखा है. मुझे लगता है कि हर कोई थोड़ा डरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, PhD कर रहे छात्र को कार में मारी गोली
इसके अलावा बिल रिग्डन बनाते हैं पैनिक रूम वाले घर. इन स्पेशल घरों की कीमत 80 करोड़ रुपये से शुरू होती है. पैनिक रूम्स में इमरजेंसी के लिए लाइफ सपोर्ट जैसे भोजन, पानी, मेडिकल इक्वेंपमेंट, बिजली और फोन की सुविधाएं होती है.

कीमत बढ़ जाए तो कमरों में इलेक्ट्रिक हैंडल, स्मोक स्क्रीन लॉन्चर, Pepper Spray छिड़कने वाले सीक्रेट नॉजल, शॉटगन लिए रोबॉट और ड्रोन की सर्विस भी दी जाती है.
वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका में भारतीय छात्रों की संदेहास्पद मौतों का सच क्या है









