The Lallantop

नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहीं

टेंशन न भड़काओ राजा, सीधा बैंक जाओ राजा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चिल डियर चिल. जस्ट चिल. अगर कोई नौकरीपेशा आम आदमी इसे पढ़ रहा हो तो उसे नोट बैन होने से घबराने और हाहाकार मचाने की जरूरत नहीं है. इससे सिर्फ उन कारोबारियों, प्रॉपर्टी डीलरों और नेताओं को घबराने की जरूरत है, जिनके पास बड़े पैमाने पर 'अघोषित कैश' है. ईमानदार लोगों के साथ कुछ गलत नहीं होने वाला. आपका पैसा मर नहीं जाएगा. धीरज धरिए.

क्या न करें

हड़बड़ाकर उन लोगों के चक्कर  में न पड़ें, जो गली-मुहल्लों में 500 रुपये के बदले सौ-सौ के तीन नोट दे रहे हैं. ऐसा करके आप अपना नुकसान करा बैठेंगे. दिल्ली में कई जगहों पर रातोंरात ये धंधा चल निकला है. नरवसाइए नहीं. अपने 500-100 के नोटों को थामकर बैठिए और गुरुवार सुबह का इंतजार कीजिए. बैंकों में आप अपने पासे रिप्लेस करा सकते हैं. इसके अलावा  जिनके पास 10 लाख रुपये तक का कैश है, वे भी घबराएं नहीं. पैसा अकाउंट में जमा करा दें. जाहिर है, वो पैसा टैक्सेबल हो जाएगा. वो पैसा आपके पास आया कहां से, ये आपको बताना होगा अगली बार इनकम प्रूफ देते वक्त, जिसमें अभी बहुत समय है.

शुक्रवार रात 12 बजे तक यहां चलेंगे पुराने नोट

सरकारी अस्पतालों में 500 और 1000 के पुराने नोट चल जाएंगे रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों और एयरलाइन टिकट काउंटरों पर भी टिकट खरीद सकते हैं. पेट्रोल, डीज़ल और गैस स्टेशन जो सरकारी तेल कंपनियों के तहत आते हैं. स्टेट और सेंटर गवर्नमेंट अधिकृत को ऑपरेटिव स्टोर सरकारी मिल्क बूथ पर श्मशान घाटों पर

और शुक्रवार के बाद क्या

जिनके पास 10 लाख तक कैश है वो बेधड़क बैंक में जाकर जमा करा सकते हैं उन्हें कोई परेशानी नहीं है. बल्कि हमारी सलाह है कि अगर आपके पास 10 लाख रुपये तक का ब्लैक मनी भी है तो भी उसे बैंक में जमा करा दें. सरकार का मकसद आप पर कार्रवाई करने से ज्यादा, भारत में मौजूद 'लिक्विड मनी' को 'सफेद' बनाना है. 30 दिसंबर तक 500 और 1000 के पुराने नोट बैंक या पोस्ट ऑफिस के अपने अकाउंट में जमा कर दें. आप एक दिन में अधिकतम दस हज़ार रुपये अकाउंट से निकाल पाएंगे और हफ्ते में बीस हज़ार. मान लीजिए आपने एक दिन में दस हजार निकाल लिए तो बाकी 6 दिन में सिर्फ 10 हजार और निकाल पाएंगे. 500 और 1000 के नोट आई कार्ड दिखा कर मेन पोस्ट ऑफिस और छोटे पोस्ट ऑफिस में बदले जा सकेंगे लेकिन 24 नवंबर तक रोजाना सिर्फ 4000 रुपये बदले जा सकेंगे. ज्यादा की जरूरत है तो चेक से पैसे निकाल सकते हैं. अधिकतम लिमिट वही है- 10 हजार रुपये. चेक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट से पेमेंट करने पर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है. 9 नवंबर को एटीएम काम नहीं करेंगे. और कुछ जगह पर 10 नवंबर को भी भी एटीएम काम नहीं करेंगे. एटीएम से कुछ वक्त दो हज़ार रुपये ही निकाले जा सकेंगे. आगे चलकर इसे बढ़ा कर 4000 किया जाएगा.

 

ये भी पढ़ें

मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे

इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया

काले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोग

मोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement