वाडिया ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा,
नेस वाडिया भारत में हैं. फैसला साफ है. यह सस्पेंडेड सजा है. इससे नेस वाडिया की जिम्मेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वह पहले की तरह ग्रुप में और ग्रुप के बाहर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.
फाइनेंसियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेस वाडिया को होक्काइदो आईलैंड के न्यू चितोसे एयरपोर्ट पर 25 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नेस वाडिया को ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने माना था कि उनके पास ड्रग है. उन्होंने ये भी बताया था कि यह उनके पर्सनल यूज के लिए है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नेस वाडिया ने जापान में कुछ दिन हिरासत में भी बिताए थे.

वाडिया साम्राज्य की कई कंपनियां हैं.
नेस वाडिया को दो साल की सजा के एलान की खबर का असर शेयर मार्केट पर भी दिखा. वाडिया ग्रुप की कंपनियों को 17 प्रतिशत का नुकसान हुआ. बॉम्बे डाइंग को 17 प्रतिशत, बॉम्बे बरमाह को 6 प्रतिशत और नेशनल परोसेडी को 5 प्रतिशत का नुकसान हुआ.
नेस वाडिया नुस्ली वाडिया के बेटे हैं और वाडिया ग्रुप के वारिस हैं. वाडिया साम्राज्य की कई कंपनियां हैं, जिनमें बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे बर्मन ट्रेडिंग, बिस्किट की दिग्गज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज है. वाडिया कंपनियों का बाजार मूल्य 13.1 बिलियन डॉलर है.
Video: पाक प्रधानमंत्री ने कहा 'मोदी का PM बनना पाकिस्तान के लिए अच्छा'












