The Lallantop

ट्रंप के 'टैरिफ वार' के जवाब में कनाडा का पलटवार, अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाया 50% तक टैक्स

Canada retaliatory tariffs on US good: कनाडा ने 700 से ज्यादा अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है. नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे. टैरिफ विवाद के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
कनाडा की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे. (फोटो-इंडिया टुडे)

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर जैसी स्थिति बन गई है. लंबे समय तक दोनों देश एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं, लेकिन अब इनके बीच 'टैरिफ' की दीवार आ गई है. ओटावा ने मंगलवार, 25 अगस्त को अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. यह ‘डॉलर के हिसाब से’ 50% ड्यूटी के बराबर है. यानी बराबर आर्थिक जवाब.

Advertisement

कनाडा ने 700 से ज्यादा अमेरिकी सामानों पर 15% से 50% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की. स्टील, डेयरी प्रोडक्ट, अप्लायंसेज और खेती के उपकरणों पर टैरिफ लगाया गया है.नए टैरिफ 8 सितंबर से लागू होंगे.

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड बातचीत के फेल होने के बाद ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने कुछ कनाडाई सामान पर 50% टैरिफ लगाया था. ट्रंप ने दावा किया था कि कनाडा ने शुक्रवार शाम को अमेरिका की ओर से गलत मांगें रखने का आरोप लगाते हुए, बातचीत बीच में ही रोक दी थी. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भी ओटावा पर डील में आखिरी मिनट में बदलाव करके बातचीत खराब करने का आरोप लगाया.

Advertisement
पीएम ने कहा-'जवाबी कार्रवाई से लागत बढ़ेगी'

मामले पर कनाडा के फाइनेंस मिनिस्टर फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

"US ने हाल ही में कनाडाई सामानों पर जो ड्यूटी लगाई है उससे कनाडा के वर्कर्स, बिजनेस और कम्युनिटीज पर प्रभाव पड़ेगा. कनाडा को जवाब देना चाहिए और हम सही, टारगेटेड और स्ट्रेटेजिक तरीके से जवाब दे भी रहे हैं."

ट्रेड डील नाकाम होने पर कनाडा की प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने माना कि जवाबी कार्रवाई के फैसले से “लागत बढ़ेगी और कनाडा के नागरिकों के लिए ऑप्शन कम होंगे.”

Advertisement

कनाडा ने U.S. टैरिफ से नुकसान झेल रहे बिजनेस और वर्कर्स को सपोर्ट करने के लिए 7.5 बिलियन डॉलर का एक्स्ट्रा पैकेज भी पेश किया है.

कनाडा पर हमला करते हुए ट्रंप ने क्या कहा  

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कनाडा पर जमकर हमला बोला. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ कर दिया. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 

‘यूनाइटेड स्टेट्स के बिना कनाडा ‘सर्वाइव’ नहीं कर सकता. यहीं से उन्हें सारा पैसा मिलता है. उनकी मौजूदा खराब लीडरशिप की वजह से उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स का फायदा उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी ’

ट्रंप ने आगे कनाडा को धमकाते हुए लहजे में लिखा,

“कनाडा को मिलने वाली ज्यादातर बिजली, तेल और गैस अमेरिका से ही आयात होती है. किसी को इन्हें ‘लाइन में लाना’ चाहिए. नहीं तो कनाडा के लिए नतीजे बहुत बुरे होंगे! कनाडा का अनएम्प्लॉयमेंट रेट अब 10% है, यह तेजी से बढ़ रहा है. उनके बिजनेस यूनाइटेड स्टेट्स भाग रहे हैं. हमारे किसानों और दूसरे बिजनेस को लूटने के दिन अब खत्म हो गए हैं. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.”

ये भी पढ़ें: 'सरकार बनने के 5 दिन के अंदर E20 हटाऊंगा, वर्ना राजनीति छोड़ दूंगा', केजरीवाल का बड़ा ऐलान

कनाडा के ट्रेड मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक का कहना है कि ओटावा U.S. के साथ ट्रेड बातचीत खत्म नहीं करना चाहता था. उनकी प्राथमिकता एक ऐसी डील की थी जिससे दोनों देशों को फायदा हो.

वीडियो: IIT Delhi के छात्र Rishikesh की जान कैसे गई, छात्रों ने Administration पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement