The Lallantop

इस इंडियन लड़की पर अमेरिका-पाकिस्तान ने लुटाए बहादुरी पुरस्कार

हिंदुस्तान की छाती चौड़ी कर दी थी 23 साल की उस लड़की ने. फिल्म बन गई है, ट्रेलर देख लो.

Advertisement
post-main-image
फिल्म में सोनम ने निभाया रोल
5 सितंबर 1986. 360 यात्रियों को लेकर कराची से एक प्लेन उड़ा. लेकिन इसे आतंकियों ने हाइजैक कर लिया. मुंबई की 23 साल की एक लड़की फ्लाइट क्रू की सबसे सीनियर मेंबर थी. उसने अमेरिकी यात्रियों के पासपोर्ट छिपा दिए और चालाकी और  बहादुरी से कई यात्रियों की जान बचा ली. तीन बच्चों को बचाने के चक्कर में उसे गोली लग गई. अमेरिका, पाकिस्तान और भारत ने उस लड़की को मरणोपरांत बहादुरी पुरस्कार से नवाजा. उसका नाम था नीरजा भनोट.
नीरजा की कहानी के 29 साल बाद फॉक्स स्टार स्टूडियो इस पर फिल्म लेकर आया है. नाम है 'नीरजा'. लीड रोल में सोनम कपूर. ट्रेलर गुरुवार को आ गया और फिल्म 19 फरवरी 2016 को रिलीज हो जाएगी.
नीरजा भनोट.
नीरजा भनोट. असली फोटो.

ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है. जाबड़ एक्टर शबाना आजमी नीरजा की मां के रोल में हैं. इमोशंस से लबरेज रोल लग रहा है उनका. पूरी फिल्म आएगी तो भावुक होकर आंसू भी बह सकते हैं. नीरजा के दोस्त के रोल में शेखर रवजियानी हैं. जी वही. विशाल-शेखर की म्युजिशियन जोड़ी वाले शेखर.
https://twitter.com/balakumar_anand/status/677479684779565056
https://twitter.com/mohankapur/status/677477695027093506
https://twitter.com/SimplyBipin/status/677467351751589888
फिल्म डायरेक्ट की है राम माधवानी ने. 'तारे जमीन पर' और 'मिशन कश्मीर' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. ट्रेलर से लग रहा है कि भाई में पोटाश है.
बाकी का पता नहीं. लेकिन ट्रेलर देखकर आप एक लड़की का बहुत एहतेराम करेंगे, उसके मुरीद हो जाएंगे और उसकी हिम्मत की दाद दिए बिना नहीं रह सकेंगे. वह अब इस दुनिया में नहीं है. नीरजा तुम्हें सलाम.
https://www.youtube.com/watch?v=7779JrWy04g

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement