#पूरा सीन
हुआ ये कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी कानपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म का नाम- 'रात अकेली है'. क्राइम थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें नवाज़ एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं. ये वही ऑफिसर है, जो इस मर्डर केस की इन्वेस्टिगेशन में लगा हुआ है. शूटिंग खत्म करके निकल रहे नवाज़ कानपुर में भीड़ के बीच फंस गए. वो अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे और आसपास काफी भीड़ थी. सिक्योरिटी गार्ड्स के होते हुए भी कई लोग अपना फोन लेकर सेल्फी लेने के लिए बढ़ रहे थे. इस बीच नवाज़ अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे तभी एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ा. उनका गला पकड़कर पीछे खींचा. उस बंदे ने नवाज़ को इतनी तेज खींचा कि उनका हाथ सीधे गाड़ी से जाकर टकराया. इसके बाद एकदम वहां पुलिस पहुंच गई और नवाज़ के बॉडीगार्ड उन्हें गाड़ी तक ले गए. इस पूरे इंसिडेंट की किसी इंसान ने पूरी वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई. देखिए वो विडियो.#इस घटना पर नवाज़ ने कही स्वीट सी बात
इस वाकये को तो हुए कुछ समय हो गया है मगर नवाज़ का इसपर जवाब अभी हाल ही में आया है. एचटी से बातचीत के दौरान नवाज़ ने बताया कि, उस दिन उनके उस फैन ने उन्हें इतनी ज़ोर से खींचा था कि उनके हाथ में चोट लग गई थी. उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था. मगर फिर भी अपने फैन की इस हरकत पर उन्होंने कहा -ठीक है... क्या करें, उसका अपना तरीका था. उनका प्यार है.वैसे नवाज़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ 'फोटोग्रैफ' थी. आने वाले दिनों में वो फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में सुनील शेट्टी कि बेटी अथिया शेट्टी के अपोज़िट दिखने वाले हैं.
Video: बीमारी का इलाज करवा कर लौटने के बाद इरफान खान ने फैंस के आगे दिल खोलकर रख दिया












