The Lallantop

नवाज मियां, हमने पगड़ी पहनाई, तुम टोपी मत पहनाना

क्या है कि हमें बार बार 1999 याद आ जाता है. फरवरी में लाहौर समझौता हुआ था और मई में करगिल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब मोदी के पक्के वाले दोस्त हो गए हैं. तभी तो अपनी नवासी के दावते-वलीमा में उन्होंने वही पगड़ी पहनी, जो उन्हें नरेंद्र मोदी ने गिफ्ट की थी. बीते शुक्रवार को शरीफ की नवासी की शादी हुई थी. तब खुद मोदी उनसे मिलने लाहौर जा पहुंचे थे. वहां से वे शरीफ के जटी उमराघर के घर गए थे और वहां उन्हें एक गुलाबी राजस्थानी पगड़ी गिफ्ट की थी. नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के एक सूत्र ने कहा, यह बात शरीफ की पड़ोसी देश के प्रति ईमानदार इरादे को दिखाती है. इससे ये भी पता चलता है कि शरीफ मोदी के गिफ्ट को कितनी अहमियत देते हैं. बात सही है, भरोसा भी कर रहे हैं. लेकिन क्या है कि हमें बार बार 1999 याद आ जाता है. फरवरी में लाहौर समझौता हुआ था और मई में करगिल. कुर्सी शरीफ भाई के पास ही थी. तो इस बार टोपी मत पहनाना नवाज जी. वैसे बता दें कि शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेटी मेहरूनिसा की  शादी हुई है मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट चौधरी मुनीर के बेटे रहील मुनिर से. रविवार को उनका दावते-वलीमा था. इस प्रोग्राम में करीब 2,000 मेहमान शामिल हुए जिनमें सऊदी अरब से आए कुछ VVIP मेहमान भी थे. सूत्रों ने बताया कि UAE और ब्रिटेन में भी अगले महीने दावते वलीमा होगा क्योंकि शरीफ फैमिली के कुछ दोस्त लाहौर नहीं आ पाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement