खैर मोदी जी ने बच्ची का नाम रखा ये उनके लिए कोई नई बात नहीं थी. इसके पहले भी उन्होंने कई लोगों और चीजों के नाम बदले हैं. किन-किन को नाम दिया है, किंप-किन का नाम रखा है. हम बताते हैं.
बनारस
बनारस के पहले ही इतने नाम थे. फिर मोदी जी ने एक नया नाम दिया, विद वादा. क्योटो.
अरविंद केजरीवाल
नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को नाम दिया था. एके-49. बात 2014 के मार्च की है.
Source-Reuters
राहुल गांधी
राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी ने शहजादे नाम दिया था, जाने वो शहजादे के बहाने क्या साध रहे थे.
Source-Reuters
सोनिया गांधी
अपनी राजनैतिक विरोधी सोनिया गांधी को नरेंद्र मोदी मैडम सोनिया कहते थे. कई बार उन्होंने 'मां-बेटा' इस्तेमाल किया. कांग्रेस को वो जहरीली पार्टी और UPA को वो मां-बेटे की सरकार कहते थे.
विकलांग
विकलांग शब्द को नरेंद्र मोदी ने नया नाम दिया, दिव्यांग.
सुनंदा थरूर
हिमांचल प्रदेश की एक चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने शशि थरूर की बीवी सुनंदा पुष्कर को 'पचास करोड़ रुपये की गर्लफ्रेंड' कहा था.
नीतीश कुमार
टि्वटर पर एक यूजर ने नीतीश से कहा. वो लालू जैसों के साथ बिहार में विकास कैसे लाएंगे? इसके जवाब में नीतीश ने कहा था, ''चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग'' बाद में सफाई दी कि भुजंग से उनका मतलब बीजेपी था. मोदी की रैली हुई. बोले "पता ही नहीं चल रहा कि कौन भुजंग प्रसाद है और कौन चंदन कुमार" उसी रोज़ से नीतीश कुमार को ये नाम मिल गया. चन्दन कुमार.
ऑर्किड
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने अपने यहां विकसित ऑर्किड के तीन फूलों का नामकरण कर रहे थे. एक फूल को नाम दिया 'नमो' बाकी दो का नामकरण मोदी ने किया. 'सरदार' और 'दीनदयाल'.
प्रकाश सिंह बादल
11 अक्टूबर 2015 को अचानक पता चला, देश के नेल्सन मंडेला तो प्रकाश सिंह बादल हैं. बताया किसने? अपने नामकरण एक्सपर्ट ने.
महंगाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई को नया नाम दिया, नाम था अच्छे दिन. ;)
बराक ओबामा
दुनिया के लिए भले बराक, बराक ओबामा हैं. मोदी ने उन्हें नाम दिया मित्र बरांक.
परवेज़ मुशर्रफ
परवेज़ मुशर्रफ को नरेंद्र मोदी मियां मुशर्रफ करके बुलाते हैं.
जनता
भारत की आम जनता जो उनकी बातें सुनती है, उसे नरेंद्र मोदी ने 'मितरों' कहना शुरू किया. और यकीन मानिए लोगों का तो मतलब ही अब 'मितरों' हो गया है.










