The Lallantop

पाकिस्तान पर नाना पाटेकर ने शिवाजी राव वागले वाली बात कही

पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर सलमान को दिया जवाब.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उड़ी हमले के बाद से भारत की आतंकवादियों पर की गयी कार्रवाई के बाद बातें और काम, सब कुछ तेज़ हो गया है. सेना को देश का भरपूर समर्थन मिल रहा है. साथ ही देश में काम करने वाले पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं. हर ओर से एक हल्ला उठ रहा है कि उन्हें वापस अपने देश चले जाना चाहिए. इस बात पर देश दो पार्ट्स में बंट गया है. एक है जो कहता है कि उन्हें काम करते रहना चाहिए. और एक उन्हें काम न देने के पक्ष में है. सलमान खान ने कहा कि जो सेना ने किया वो एकदम सही था. लेकिन आर्टिस्ट्स को इंडियन गवर्नमेंट ने वर्किंग वीज़ा दिया है. वो आर्टिस्ट हैं टेररिस्ट्स नहीं. ऐसे में उनका काम क्यूं छीना जाए? इसी चेन में नाना पाटेकर ने अपनी बात ज़ोरदार तरीके से रखी है. और हमें याद दिलाई है उस किरदार की जो उन्होंने तिरंगा में प्ले किया था - इन्स्पेक्टर शिवाजी राव वागले. वो जो कटघरे में खड़ा होकर एक हवालदार से कहता है कि "जीवन में कभी भी रिश्वत ली हो तो मुझे हाथ मत लगाना." अपने 'इंटरव्यू' के दौरान उन्होंने सलमान की बातों का भी जवाब दिया और साथ ही वो सब भी अपने अंदाज़ में खुलकर कहा जो वो इस मुद्दे पर सोचते हैं: https://www.youtube.com/watch?v=lAusPvGI3PM&feature=youtu.be

Advertisement
Advertisement