The Lallantop

लिव इन पार्टनर को मारा, बेड में लाश छिपाई, घर से कैश और जेवर लेकर भाग गया!

पार्टनर के घर का फर्नीचर भी बेच दिया था.

Advertisement
post-main-image
पिता के घर से लाखों का सामान चुराकर भागा था मर्डर आरोपी. (फोटो-इंडिया टुडे)

मुंबई के नालासोपारा में लिव-इन पार्टनर हत्या (Live In Murder) मामले में नई जानकारी सामने आई है. खबर है कि आरोपी हार्दिक शाह अपने पिता के घर से लाखों का सामान चुराकर भाग चुका है. (Nalasopara Murder Case Update). आरोप है कि हार्दिक ने पहले अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की और फिर शव को बेड में छिपाकर भाग गया. फरार होने से पहले उसने बेड को छोड़कर घर का सारा फर्नीचर बेच डाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी हार्दिक शाह शहर छोड़ने की फिराक में था. लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे. उसने पीड़िता के घर का फर्नीचर 4500 रुपये में बेचकर ट्रेन का टिकट खरीदा. हार्दिक एक हीरा व्यापारी का बेटा है. उसके माता-पिता ने बताया कि वो घर से लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान लेकर भागा था.

मेघा के साथ लिव-इन में था

27 साल का आरोपी हार्दिक अपनी 37 साल की लिव-इन पार्टनर मेघा धनसिंह तोरवी के साथ नालासोपारा की सीता सदन सोसाइटी में रहता था. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने अपने रियल एस्टेट एजेंट, मकान मालिक और अन्य पड़ोसियों को बताया था कि वो शादीशुदा हैं. मेघा पेशे से नर्स थी. वहीं हार्दिक बेरोजगार था. उसका खर्च मेघा को ही उठाना पड़ता था. इसे लेकर अक्सर दोनों का झगड़ा भी होता था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सोमवार, 13 फरवरी की शाम को आरोपी ने मेघा की चाची को मैसेज किया और बताया कि उसने मेघा को मार डाला है और उसके शव को बेड के अंदर छिपाकर रखा है. उसने ये भी बताया कि वो खुद भी आत्महत्या करने वाला है. चाची ने तुरंत इस बात की जानकारी फ्लैट एजेंट को दी. जिसने पुलिस को घटना के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनर को मारा, बेड में लाश छिपाई, फर्नीचर बेचकर भाग गया

रिपोर्ट के अनुसार, जब तक पुलिस फ़्लैट पर पहुंची, तब तक आरोपी मुंबई भाग चुका था. पुलिस जब मुंबई पहुंची तो वो राजस्थान के लिए निकल चुका था. आरोपी को मध्य प्रदेश में नागदा रेलवे जंक्शन से अरेस्ट किया गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि हार्दिक ने मेघा की हत्या कब की. अधिकारियों के मुताबिक, हार्दिक से पूछताछ के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा.

वीडियो: सोशल लिस्ट: निक्की यादव की हत्या के बाद वायरल CCTV, साहिल गहलोत, लिव-इन पर क्या बातें हुईं ?

Advertisement