लोधी रोड से जनवरी में सेना के ऑफिसर के घर की नेमप्लेट उठा ले गए. टटका खबर ये है कि पीतल के नेमप्लेट चोरी में चोरों ने अबकी हैट्रिक लगा ली है. एसएसजी पिंकी आनंद के घर से चोरों ने एलईडी टीवी, 3 सूट के साथ पानी को टोटियां तक ले गए. पिंकी आनंद के यहां से चोरी की दूसरी घटना है. कहीं पीतल के रेट बढ़ तो नहीं गए हैं जिस कारण चोर नेमप्लेट चोरी करने पर फोकस कर रहे हैं? दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर का कहना है की केस रजिस्टर किया जा चुका है, हम जल्दी ही चोर को पकड़ लेंगें. अंकिल दिल्ली वाले अपने सीएम को तो आजकल पकड़ नहीं पा रहे. आप चोर पकड़ लेंगे. पक्का?लुटियंस जोन में चोरी की ये पहली घटना नहीं है. 2014 में राज्यसभा एमपी महेंद्र प्रसाद ने दो कटहल चोरी होने की शिकायत, कोकराझार से लोकसभा एमपी ने बल्ब चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. 2015 में भी फाइनेंस मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी ने अपनी कार की चारों टायर चोरी होने की रिपोर्ट की थी. केजरीवाल ने दिल्ली में भले अभी तक सीसीटीवी नहीं लगवाएं पर लुटियंस जोन में सीसीटीवी तो है, सुरक्षा के कर्ता-धर्ता टाइप लोगों को चहिए कि वीडियो प्ले करें और देखें की किस चोर ने खुला चैलेंज दे रखा है? लुटियंस जोन में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यस्था पर सवाल उठा रही है. ये लाइन भी हर शहर के हर अखबार में हर चौथी खबर की पांचवीं लाइन में लिखी रहती है.
वो जगह जहां से कटहल और नेमप्लेट चोरी होती हैं
संसार में भांति-भांति के लोग हैं, उसी क्रम में भांति-भांति के चोर भी हैं.
Advertisement

दिल्ली के खास लुटियंस ज़ोन में सांसद और मंत्रियों के रहने के लिए बंगले की व्यवस्था रहती है.
राजधानी दिल्ली में हाई सिक्योरिटी वाले बहुत सी जगहें हैं. उसी में एक है वीवीआईपी लुटियंस जोन. चोरों का अड्डा बनता जा रहा है. ऐसा हर शहर के हर अखबार में हर चौथी खबर की पांचवीं लाइन में लिखा रहता है. इतिहास काल में यहां से कटहल, बल्ब, गाड़ी के टायर आदि चोरी होने के भी प्रमाण भी हैं. इतिहास, निकट इतिहास है, साल दो-साल पहले की बात है. चौर्यादि कृत्य करने वाले तो अपनी ड्यूटी पर ही हैं पर शायद पुलिस वाले अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं. कुछ रोज़ पहले शशि थरूर के घर में भी चोर घुस गए थे.
Advertisement









