The Lallantop

X पर 'भारत विरोधी' ट्रेंड का ऐसा तोड़ निकाला, 'एजेंडा' चलाने वाले अब हजार बार सोचेंगे!

What's wrong with India ट्रेंड पर बीते दिनों सोशल मीडिया पर भयंकर मीम्स वायरल हो रहे थे. X पर भी ये हैशटैग ट्रेंड हुआ. सरकारी अकाउंट से भी इसे पोस्ट किया गया.

Advertisement
post-main-image
What's wrong with india ट्रेंड का तोड़ निकल आया. (फोटो: सोशल मीडिया)

12 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'व्हाट्स रॉन्ग विद इंडिया' ( What's Wrong With India ) पोस्ट भयंकर ट्रेंड में रहा. X के साथ-साथ इंस्टा और फेसबुक में इसकी झलक देखने को मिली. एक सरकारी अकाउंट से भी इसे शेयर किया गया.  तरह-तरह के रिएक्शन आए.

Advertisement
कहां से आया ये ट्रेंड?

एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है 'X'. यहां पर कुछ यूजर दावा करते हैं कि कि एलन मस्क और X दोनों भारत विरोधी हैं. कहा जाता है कि अगर आप X पर ‘भारत-विरोधी’ चीजें लिख कर पोस्ट करते हैं तो प्लेटफार्म आपको ज्यादा रीच देगा. यानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगा. लेकिन ऐसा दावा ही करते हैं. सच किसी को नहीं पता. इस दावे के चलते कुछ यूजर्स ने इसका तोड़ निकाला. यूजर्स ने अपने पोस्ट में 'OMG What's Wrong With India' जैसे कीवर्ड्स लिखकर भारत की तारीफ वाले पोस्ट किए. 

भारत सरकार ने क्या किया?

अब इस 'वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया' ट्रेंड के बीच  'MyGovIndia' के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया. पोस्ट में वही कैप्शन है और चार फोटो एंबेड किए. चारों में भारत के पक्ष की खबरें हैं. इनमें अलग-अलग मीडिया हाउस के हेडलाइन्स हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की हेडलाइंस में लिखा है, 

Advertisement

'भारत ने गरीबी को लगभग हटा दिया है: इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड'

दूसरी और तीसरी फोटो CNBC की हेड लाइन पर है. इसमें लिखा है,

'भारत चांद के दक्षिणी छोर पर पहुंचने वाला पहला देश है'

Advertisement

चौथी फोटो में इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को कोट किया गया है. इसमें उन्होंने कहा था कि भारत आसानी से दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. बीते सालों में भारत की GDP काफी अच्छे से बढ़ी है.

और एक पोस्ट था बिजनेस टुडे को को करते हुए. इसमें लिखा है,

'भारत के स्टेक अब ग्लोबल हैं. करीब एक दर्जन देश भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को लागू करने के लिए तैयार हैं.'

माई गवर्नमेंट इंडिया के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कई सारे रिएक्शन दिए. हॉक आई नाम के यूजर ने लिखा कि भारतीयों ने फर्जी नैरेटिव का तोड़ निकाल लिया है.

शी जिनपिंग का पैरोडी अकाउंट चलाने वाले एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा,

'मुझे लगा था कि ये भी फर्जी अकाउंट है. '

मनीष नाम के यूजर ने लिखा कि जिन भी लोगों ने इस कैंपेन में  साथ दिया उन्हें बधाई. और सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है.

काकुल नाम के यूजर ने इस पोस्ट को लेकर सरकार को OG बता दिया. वैसे सोशल मीडिया की दुनिया में ‘OG’ टर्म का इस्तेमाल ओरिजिनल गैंगस्टर के शॉर्ट फार्म के लिए किया जाता है. ये एक तरह का स्लैंग है. जिसे किसी की वाहवाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 

कर्मा नाम के यूजर का कहना है कि सरकार भी ट्रेंड पर नजर रखती है.

ये भी पढ़ें: सर्वे में 99% लोगों ने माना, कभी किसी सर्वे में नहीं लिया हिस्सा!

बता दें कि इस अकाउंट को गृह मंत्रालय समेत और भी कई सरकारी संस्थानों के अकाउंट से फॉलो किया जाता है.

वीडियो: सेहत: घुटने के जोड़ की सर्जरी करवाने जा रहे हैं तो ये वीडियो ज़रूर देखें

Advertisement