सर्वे में 99% लोगों ने माना, कभी किसी सर्वे में नहीं लिया हिस्सा!
ये सर्वे कौन करता है, कहां होते हैं और आपके पास कभी कोई सर्वे वाला आया क्या?
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक सर्वे में 99% भारतीयों ने माना है कि आज तक उनके पास एक भी सर्वे वाला नहीं आया. मैं आपसे पूछता हूं, आपने कोई सर्वे वाला देखा है? आपके चाचा ने देखा, बरहटा वाली मामी ने देखा? बड़ोखर वाली बुआ के बेटे ने देखा? हममें से किसी ने भी कभी सर्वे वाले को नहीं देखा. फिर ये लोग सर्वे कहां और किन लोगों के बीच कर लेते हैं? एक सर्वे और है, जिस सर्वे में लोगों ने माना कि वो किसी भी सर्वे में सबसे ज्यादा बार इनमें से कोई नहीं चुनते हैं. आम आदमी पांच साल में एक ही सर्वे में भाग लेता है, उसे हिंदी में चुनाव कहते हैं. ये ठीक है कि सर्वे आम आदमी के बीच जाकर नहीं होते, आदमी को चुनने की आजादी दे दो तो वो घबरा जाता है.
एक और सर्वे में 80% छात्रों ने माना कि सर्वे के नाम पर उन्होंने सिर्फ ओएमआर शीट भरी है.
ये सर्वे होते बड़े मजेदार हैं, सर्वे के सब्जेक्ट देखिए, 75% मर्दों को नाखून काटना नहीं पसंद. 67% कर्मचारी ऑफिस का टॉयलेट इस्तेमाल करते वक़्त गोले पर टिशू पेपर बिछाते हैं. 95% भारतीय पहले दाईं तरफ के बाल कटाते हैं, 34% महिलाएं सिंक में जूठे हाथ धो लेती हैं. 55 पुरुष रात के खाने में दही मांगते हैं.एक सर्वे देखिए, 75% औरतों ने माना उन्हें गैजेट सेवी मर्द ज्यादा पसंद हैं. ऐसी महिलाएं सिर्फ सर्वे में मिल सकती हैं जिन्हें ऐसे लोग पसंद हों जो उनके बगल में बैठकर मोबाइल में धंसे रहें.
10 शहरों में 900 लोगों के बीच सर्वे कराकर अगर ये कहा जा सकता है कि शादीशुदा मर्द ज्यादा आत्महत्या करते हैं. तो मैं भी घर के चार लोगों को बीच सर्वे करा के कह सकता हूं मैं दुनिया में छह फुट से ऊपर के सारे मर्दों में मैं सबसे ज्यादा आकर्षक हूं. घर के चार जनों के सर्वे से मैं ये भी साबित कर सकता हूं कि 100% मर्द घर के पर्दे से हाथ पोंछ लेते हैं. 100% महिलाएं रात को दूध पीकर सोती हैं. और पूरे की पूरी जनसंख्या को खाने में चहचिन्दा पसंद नहीं है. सरकारी सर्वे और अच्छे होते हैं, वो एग्री-कल्चर को बढ़ावा देते हैं. उनमें डिस्एग्री वाला ऑप्शन नहीं होता, आधा काम यहीं हो जाता है. शेष आधा काम इसलिए हो जाता है क्योंकि जिन लोगों की राय मांगी जाती है उनके पास सरकारी ऐप्स ही नहीं होते. इस मामले में कि सर्वे कैसे होने चाहिए? जैसे अक्षय कुमार और शाहरुख की आर्मी ड्रेस वाली फोटो अगल-बगल लगाकर फेसबुक पर लिख देते हैं, कौन ज्यादा देशभक्त है. अक्षय कुमार के लिए लाइक करें शाहरुख के लिए शेयर करें. सर्वे ऐसे होने चाहिए, जिससे आदमी जुड़ सके.

.webp?width=60)