छात्रा ने आगे लिखा, उन्होंने मेरा हाथ खींचा और साथ में डांस करने के लिए जबरदस्ती करने लगे. जब मैंने डांस करने से मना कर दिया तो वे भद्दे कमेंट करने लगे. उन्होंने मेरी बस ट्रिप बर्बाद कर दी. जब कुछ दोस्त मेरे समर्थन में आए तो उन्होंने मेरे दोस्तों के साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी. उन्होंने ये सब इसलिए किया क्योंकि मैंने बीजेपी की टोपी पहनने और उनके साथ डांस करने से इनकार कर दिया था. मैं उस बस में अकेली मुस्लिम लड़की थी. उन्होंने किसी और लड़की के साथ ऐसा नहीं किया. यहां तक कि बस में मौजूद लड़कियों ने भी उनका समर्थन किया और इस घटना को इंजॉय किया. उन्होंने मुझे डराने की कोशिश की लेकिन मैंने मजबूती से इसका सामना किया. मैंने अपनी स्टोरी शेयर की. मैं बताना चाहती थी कि हो क्या रहा है. मैंने किसी राजनीतिक नाटक के लिए ऐसा नहीं किया. मैंने पुलिस से शिकायत नहीं की क्योंकि कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर चुकी थी. क्या कहना है कॉलेज प्रशासन का
दो छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के बाद हमने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपी छात्रों को रेस्टिकेट कर दिया. इनमें से एक पीड़ित छात्रा का दोस्त हो सकता है. हमें नहीं पता कि क्या हुआ था. घटना के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताना बहुत ही मुश्किल है. कॉलेज ट्रिप के दौरान बस में स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी थे. बस में अन्य मुस्लिम बच्चे भी थे. हमें नहीं पता कि वाकई में हुआ क्या था. जांच के लिए मामले को आंतरिक शिकायत समिति के पास भेजा जाएगा. एडिशनल एसपी अखिलेश एन सिंह का कहना है हमें इस तरह की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. अगर इस मामले में शिकायत मिलती है तो कार्रवाई करेंगे. शशि थरूर ने साधा निशाना
छात्रा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद शशि थरूर ने निशाना साथा है. उन्होंने लिखा, यदि यह मोदी का नया इंडिया है तो मुझे मेरा पुराना भारत वापस चाहिए. जिलाधिकारी ने कहा- भाजपा नेता विनोद तिवारी ने तहसीलदार के साथ हाथापाई की














