ये भी पढ़ें -
Whatsapp पर भेजी दीवाली से जुड़ी अश्लील पोस्ट, डॉक्टर पहुंचा जेल
Whatsapp पर मैसेज फॉरवर्ड करने वाले सावधान!
Advertisement

फोटो - thelallantop
दीवाली से जुड़ा अश्लील मैसेज भेजा और डॉक्टर साहब नप गए. डॉ. मोहम्मद याकूब पोखरण के एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पोस्टेड थे. उन्होंने एक व्हॉट्सएप ग्रुप में दीवाली से जुड़ा कोई कथित अश्लील मैसेज भेजा. इसकी शिकायत की गई और उन्हें CrPC की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. याकूब के खिलाफ ये फैसला तब लिया गया जब कई हिंदू संगठनों ने और यूथ कांगेस ने इस डॉक्टर के घर के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने डॉक्टर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया. जैसलमेर के SP गौरव यादव ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में कहा, 'WhatsApp मैसेज में अश्लीलता थी और लोग इससे भड़क गए. जब हमें इसके बारे में पता चला तो हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.' हालांकि गिरफ्तार होने से पहले ही वहां के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने याकूब को उनकी पोस्ट से हटा दिया था. कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मैसेज के फैलते ही CHC पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. जमकर नारेबाजी हुई और डॉक्टर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई. बाद में यूथ कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और अपने प्रेसिडेंट के साथ मिलकर नारेबाजी करने लगे. इन्होंने SDM से याकूब के खिलाफ एक्शन की मांग की थी. वैसे धारा 151 के तहत गिरफ्तार किसी क्राइम को होने से रोकने के लिए की जाती है. बिना किसी मजिस्ट्रेट के ऑर्डर या वॉरंट के ये गिरफ्तारी हो सकती है. पर इसके तहत किसी को 24 घंटे से ज्यादा गिरफ्तार नहीं रखा जा सकता जब तक किसी कोर्ट ने इसकी जरूरत न बताई हो. डॉक्टर पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा नहीं लगाई गई है.
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Advertisement









