एल्विश यादव को UP की नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन आया है. हालांकि, एल्विश यादव की गिरफ्तारी के सवाल को मुनव्वर टालते दिखे, लेकिन फिर उन्होंने इसका जवाब दिया. इस जवाब का वीडियो वायरल है ( Munawar Faruqui on Elvish Yadav arrest).
Elvish Yadav के अरेस्ट पर क्या बोल गए मुनव्वर फारूकी? ऐसा जवाब कि वीडियो वायरल हो गया
Elvish Yadav को सांपों के जहर की तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया गया है. अब बिग बॉस 17 फेम Munawar Faruqui इस मसले पर बोले हैं. क्या कहा?
.webp?width=360)
3 नवंबर, 2023 को सांपों के जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव पर FIR दर्ज की गई थी. एल्विश ने जिसकी सफाई में एक वीडियो भी जारी किया था. इस मामले में हालिया अपडेट एल्विश की गिरफ्तारी का आया. जब 17 मार्च को पुलिस ने एल्विश को हिरासत में ले लिया. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में एल्विश ने पार्टियों में सांप और सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है.
Munawar Faruqui ने क्या कहा?एल्विश की गिरफ्तारी पर जब मुनव्वर फारूकी से सवाल पूछा गया तो वो सवाल टालते नजर आए. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है, मेरा फोन बंद था.’ फिर आगे बोले,
‘मुझे नहीं पता ये सब कैसे हुआ? मैं 3-4 दिन से इंटरनेट से दूर हूं, काम में बिजी हूं.’
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी थे.
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav को नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट, सांपों के जहर की तस्करी का मामला है क्या?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) क्रिकेट टूर्नामेंट में एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी दोनों साथ नजर आए थे. हालांकि, इससे पहले तक दोनों के बीच राइवलरी की बातें कही जा रही थीं. लेकिन इस लीग के एक मैच में दोनों साथ हंसते और बातें करते नजर आए. दोनों के इस इंटेरैक्शन के फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे.
बता दें कि मुनव्वर टीवी शो बिग बॉस-17 के विनर हैं. जबकि एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 (bigg boss ott season 2) का खिताब अपने नाम किया था.
वीडियो: एल्विश यादव गिरफ्तार हो गए हैं, सांपों का जहर मंगाने की बात भी कबूल ली है













