The Lallantop

बोले तो मुंबई की पुलिस से पंगा नहीं लेने का रे बाप!

किसी से भिड़ लेना लेकिन मुंबई पुलिस से न भिड़ना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुंबई पुलिस. किसी से भिड़ लेना लेकिन मुंबई पुलिस से न भिड़ना. सलमान खान की गर्व देखी थी तो ही समझ आ गया था. लेकिन आज प्रूफ़ भी मिल गया. ट्विटर पे.
मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया. कहा त्योहार होते हैं खुशी बांटने के लिए न कि डर फैलाने के लिए. एक फन्ने खां आ गए. 84 में कहां थे टाइप. जिनके लॉजिक हैं कि बकरीद में बकरा कटने पर कुछ नहीं कहते हो लेकिन दिवाली में पटाखे छोड़ने पे काहे ज्ञान बांटते हो? ऐसे ही एक भलेमानुस आये. कहिन कि पुलिस लॉ ऐंड ऑर्डर मेन्टेन करने के लिए होती है. न कि ज्ञान बांटने के लिए. इसलिए अपने काम पे ध्यान दो.
पुलिस ने जो ट्वीट दागा, साहबजादे की चोक ले गयी होगी. एकदम सुट्ट मार गयी होगी. रिप्लाई नहीं आया. पुलिस ने 140 से कम कैरेक्टर में समझा दिया कि बेटा जो बात है वो बात है. ज़्यादा शोर वाले पटाखे छोड़ने पर जेल हो जाएगी.
mumbai police
Image: Unofficial: Subramanian Swamy

Advertisement
Advertisement