The Lallantop

मुंबई ड्रग्स केस के आरोपी अरबाज मर्चेंट NCB दफ्तर के बाहर पिता का कैमरा प्रेम देख झेंप गए

अरबाज मर्चेंट का रिएक्शन देखने लायक है.

Advertisement
post-main-image
(तस्वीर- वरिंदर टी चावला
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीती 29 अक्टूबर को आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका मंजूर कर पांच पन्नों का बेल ऑर्डर जारी किया था. इसमें कुछ अहम शर्तें थीं जिनका पालन न करने पर तीनों की जमानत कैंसिल हो जाती. इन शर्तों में दो अहम शर्तें ये थीं,
1- कोर्ट की हर तारीख पर हाज़िरी देनी होगी, बशर्ते गैरहाज़िर रहने की कोई वाजिब वजह न हो.
2- जब भी NCB ऑफिस से बुलाया जाएगा, तुरंत जाना होगा.
इन्हीं शर्तों का पालन करते हुए ड्रग्स केस में बेल पर रिहा हुए आर्यन खान और उनके साथी अरबाज़ मर्चेंट शुक्रवार 26 नवंबर को NCB के दफ्तर में हाज़िर हुए. अब खबर सुनिए.
हाज़िरी के बाद बाहर निकलते हुए अरबाज़ और उनके पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रोटेशन मार रहा है. इसमें अरबाज़ के पिता असलम मर्चेंट कैमरे के आगे पोज़ करते दिख रहे हैं. पत्रकार उनकी और ड्रग्स केस में आरोपी उनके बेटे की ताबड़तोड़ तस्वीरें खींच रहे थे. लेकिन पिता असलम मर्चेंट पर मानो कोई असर ही नहीं पड़ रहा था. वो फिल्म स्टार की तरह पोज दिए जा रहे थे. और तो और अपने बेटे को भी बुला-बुला कर पोज दिलवा रहे थे.
बस, इससे तंग आकर अरबाज ने ऐसा रिएक्शन दिया जो अब हर जगह वायरल है. वो अपने पापा को कैमरे के आगे पोज़ करते हुए झेंप जाते हैं और अपना माथा पीटते हुए फौरन कार में बैठ जाते हैं. इस दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्र के वीडियो बना लिए जो अब ट्विटर, इंस्टाग्राम पर तैर रहे हैं.

क्या है मुंबई क्रूज ड्रग्स केस?

बीती दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा से जा रहे कॉर्डेलिया नाम के क्रूज़ शिप पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक टीम ने रेड की थी. जहां NCB ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया था. गिरफ्तारी के बाद इन तीनों लोगों को स्पेशल हॉलिडे कोर्ट में मैजिस्ट्रेट आरके राजेभोसले के सामने पेश किया गया था.
अदालत ने इन्हें एक दिन के लिए NCB की कस्टडी में भेज दिया गया था. फिर 7 अक्टूबर को लोअर कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 14 दिनों की जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था. 8 अक्टूबर को आर्यन की बेल अर्ज़ी पर सुनवाई शुरू हुई. कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई स्पेशल NDPS कोर्ट में होगी.
इसके बाद आर्यन खान समेत इस केस में गिरफ्तार किए गए बाकी लोगों को आर्थर रोड जेल में भेज दिया गया. केस चलते-चलते 28 तारीख आ गई. 28 अक्टूबर को आर्यन खान समेत अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को बेल मिल गई. इसके बाद 29 अक्टूबर को तीनों बेल पर रिहा हुए थे. आर्यन के जेल से बाहर आने तक ये पूरा प्रकरण मीडिया की सुर्खियों में बना रहा. फिलहाल इसी केस को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े चर्चा में हैं. दूसरी तरफ, इस पूरे मामले में आर्यन खान के पैरेंट शाहरुख़ खान या गौरी खान की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

Advertisement
Advertisement