The Lallantop

कीमत 4.26 करोड़, प्योरिटी 24 कैरेट, फ्लाइट में पता है कहां छिपाकर ला रहे थे गोल्ड के बिस्कुट?

पाउच की जांच करने पर अधिकारियों को एकदम खरा सोना मिला. बरामद किया हुआ सोना 999 प्योरिटी यानी 24 कैरेट का था. ये सोना विदेशी मूल के सोने के 24 बिस्किटों के रूप में था. इस सोने वजन किया गया को ये 2,799.3 ग्राम निकला.

Advertisement
post-main-image
प्लेन में रखे स्पीकर बॉक्स से सोना बरामद हुआ है (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आ रही इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में छिपाए गए 2799.3 ग्राम, लगभग 4.26 करोड़ रुपये मूल्य के 24 कैरेट सोने को जब्त किया है।
  • सोना एक स्पीकर बॉक्स में काले प्लास्टिक टेप से लिपटे दो पाउच में छिपाया गया था, जिसे तस्करी के उद्देश्य से आकाश में लाया गया माना जा रहा है; इसके लिए कोई यात्री दावा नहीं करता।
  • कस्टम एक्ट के तहत सोने को लावारिस घोषित कर जब्त कर जांच शुरू की गई है, जबकि इसी कड़ी में पहले भी कस्टम ने दुबई से सिगरेट जब्ती के मामले में कार्रवाई की थी।

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने 4.26 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है. ये सोना इंडिगो एयरलाइंस की दुबई से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट में रखे एक स्पीकर बॉक्स में छुपाया गया था. कस्टम विभाग के अधिकारी इंडिगो की फ्लाइट 6E-1478 की तलाशी ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने एयरक्राफ्ट इंजीनियरों की मदद से प्लेन के अगले हिस्से के टॉयलेट में स्पीकर बॉक्स के अंदर दो पाउच बरामद किए. ये पाउच काले प्लास्टिक टेप में लिपटे हुए थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पाउच की जांच करने पर अधिकारियों को एकदम खरा सोना मिला. यह 999 प्योरिटी यानी 24 कैरेट का सोना था, जो विदेशी मूल के सोने के 24 बिस्किटों के रूप में था. इस सोने वजन किया गया तो ये 2799.3 ग्राम का निकला. लोकल मार्केट में इसकी कीमत लगभग 4.27 करोड़ रुपये है.

undefined

Advertisement
सोना किसने रखा?

कस्टम अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि जिस तरह से सोना छिपाया गया था, उससे पता चलता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कस्टम एक्ट- 1962 का उल्लंघन करते हुए इसे भारत में तस्करी करने के इरादे से छिपाया था. चूंकि इस कनसाइनमेंट पर अपना दावा करने के लिए कोई यात्री या क्रू मेंबर आगे नहीं आया, इसलिए कस्टम एक्ट के प्रावधानों के तहत सोने को 'लावारिस' मानकर जब्त कर लिया गया है. मामले की आगे जांच चल रही है.

बीते कुछ हफ्तों में कस्टम की ओर से ये दूसरी बड़ी जब्ती है. कुछ हफ्ते पहले ही एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आ रहे दो यात्रियों को रोका. उनके पास विदेशी मूल की 1.13 लाख से अधिक सिगरेट जब्त की गई थीं. एमिरेट्स की फ्लाइट से आए इन यात्रियों को अराइवल हॉल में रोका गया था. उनके सामान की एक्स-रे इमेज आने के बाद उन्हेें जांच के लिए चिह्नित किया गया था. अधिकारियों ने बताया था कि जब सामान की बारीकी से जांच की गई तो कस्टम को छिपाकर रखी गई सिगरेट्स मिलीं.

जब्त किए गए सामान में 'मोंड' (Mond) ब्रांड की 56,000 सिगरेट वाली 280 डिब्बियां और 'गुडांग गरम' (Gudang Garam) ब्रांड की 57,200 सिगरेट वाली 286 डिब्बियां शामिल थीं. यह खेप कस्टम्स एक्ट, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त की गई थीं.

Advertisement

वीडियो: ये एक्ट्रेस सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, ऐसे बात सामने आई

Advertisement